सास के बाद अब पति ने खोली Hina Khan की पोल, कहा- 'सुशील होती ती एडजस्ट करती लेकिन...'

Rocky Jaiswal On Hina Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइल से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल निभाकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। उस शो में हिना आदर्श बहू, पत्नी और बेटी के रूप में नजर आई थीं। लेकिन असल जिंदगी में उनकी कहानी कुछ अलग है।
रॉकी जायसवाल का खुलासा
हाल ही में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में हिना की सास ने बताया कि रियल लाइफ में हिना उतनी संस्कारी बहू नहीं हैं जितनी ऑनस्क्रीन दिखाई देती थीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हिना कभी-कभी खूब नखरे भी दिखाती हैं। वहीं अब हिना के पति रॉकी जायसवाल ने भी कुछ ऐसा कहा, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
अपनी शादीशुदा जिंदगी का राज खोलते हुए रॉकी ने हिना को "आइडियल वाइफ" न मानने की बात कही। जी हां, जैसे ही ये बात हिना ने सुनी तो वो काफी गुस्से में आ गईं।
शो में क्या हुआ?
शो के एक सेगमेंट ट्रुथ एंड लाई टेस्ट के दौरान होस्ट मुनव्वर फारूकी ने रॉकी से सवाल किया कि क्या हिना खान असल जिंदगी में भी वैसी ही आइडियल पत्नी हैं जैसी वह टीवी पर दिखती थीं? हिना ने तुरंत बीच में बोलते हुए कहा- 'ये क्या बताएगा, मैं ही बता देती हूं।' लेकिन रॉकी ने हिना को रोकते हुए मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
रॉकी का दो टूक जवाब
रॉकी ने कहा- 'अगर पत्नियों को ऑनस्क्रीन देखोगे तो सब आइडियल लगेंगी, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता। मैडम को चाहिए सब कुछ प्रीमियम, कभी एडजस्ट भी तो करना पड़ता है ना मैम, अगर सुशील होती तो करती एडजस्ट।'
हिना का गुस्सा और मस्ती
रॉकी की ये बात सुनकर हिना खान नाराज हो गईं और शो के स्टेज पर ही मजाक में रॉकी को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और शो का माहौल हल्का-फुल्का हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











