रणबीर चुराएंगे बिग बॉस 5 की हसीनाओं का दिल

दोनों 'बिग बॉस 5 में 'आपका फरमान' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकस्टार' का प्रमोशन करेंगे। लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों घर में प्रवेश करेंगे और प्रतियोगियों से बातचीत करेंगे या नहीं।
सूत्रों की मानें, तो रणबीर इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से बातचीत को उत्सुक हैं। इस काम के लिए रणबीर कार्यक्रम के मेजबान संजय दत्त से मदद ले सकते हैं। देखें बिग बॉस की महिलाए रॉकस्टार से बच कर कहां जाती हैं।
टीवी पर 'रॉकस्टार' के कलाकारों पर आधारित इस विशेष कड़ी को आप शनिवार के दिन कलर्स पर देख सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











