दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म, Rocket Boys Season 2 का टीजर आया सामने

Rocket Boys Season 2: दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है सोनी लिव की सीरीज रॉकेट ब्बॉयज, इस सीरीज के नए सीजन को लेकर दर्शक काफी इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। प्लेटफॉर्म ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
दर्शकों को दूसरे सीजन को देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि रिलीज डेट सामने आ गई है। सोनी लिव की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, रॉकेट ब्वॉयज सीजन 2, 16 मार्च से स्ट्रीम किया जा रहा है।
रॉकेट ब्वॉयज बायोपिक सीरीज है, जिसकी कहानी भौतिकविद होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन की घटनाओं को समेटकर लिखी गयी है। दूसरे सीजन की कथावस्तु मुख्य रूप से भारत के पहले परमाणु टेस्ट के पहले और बाद की घटनाओं पर आधारित है।
हाल ही में सामने आए टीजर में दिखाया गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी परमाणु परीक्षण को लेकर अमेरिकी रवैये पर विमर्श कर रही हैं। विरोध की आशंका को देखते हुए होमी जहांगीर भाभा इसका हल निकालते हैं।
इस सीरीज का निर्देशन अभय पन्नू ने किया है। जहांगीर भाभा के रोल में जिम सरभ हैं, जबकि विक्रम साराभाई का किरदार इश्वाक सिंह निभा रहे हैं। रेजिना कैसेंड्रा मृणालिनी साराभाई के रोल में हैं। सबा आजाद ने परवाना ईरानी का किरदार निभाया है।
राकेट ब्वॉयज का पहला सीजन 4 फरवरी 2022 को रिलीज किया गया था और यह काफी सफल रहा था। शो को आठ फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स भी प्रदान किये गये थे। जिम सरभ ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया था।


Click it and Unblock the Notifications