दीयाली हुई रोडीज़ से बाहर अब नेक्स्ट कौन?

वापस आने के बाद तरनजीत,विनय और हिमानी ने अपना एक ग्रुप बना लिया है और इस ग्रुप ने रोडीज़ में अपनी पॉलिटिक्स चलानी शुरु कर दी है। इसी ग्रुप की वजह से सभी 8 कटस्टेंट्स ने मिलकर दीयाली को वोट आउट कर दिया। देखा जाए तो रोडीज़ में ये पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर ही एक स्ट्रांग ग्रुप के साथ बांडिंग बनाए रखने के लिए बाकी के कंटस्टेंट अपना वोट उसी को देते हैं जिसके खिलाफ पूरा ग्रुप होता है।
रोडीज़ अब धीरे धीरे परफॉरमेंस के साथ साथ पॉलिटिक्स का भी शो होता जा रहा है। अब वोट आउट में वो कंटस्टेंट बाहर नहीं जाता जो परफार्म नहीं करता बल्कि वो जाता है जो किसी के ग्रुप का हिस्सा नहीं होता।
अब दियाली के जाने के बाद इस ग्रुप का अगला शिकार कौन होगा अर्श, प्रतिमा, मनाली या कनक राजू ये अगला वोट आउट बताएगा पर फिल्हाल जिस ट्रैक पर रोडीज़ चल रहा है उसे देखकर तो यही लगता है कि शायद अगला वोट आउट अर्श या मनाली के लिए आख़िरी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











