नेहा धूपिया ने '5 बॉयफ्रेंड Choice है' बयान पर दिया Trolls को जवाब,परिवार को मिल रही थीं गालियां
नेहा धूपिया ने आखिरकार अपनी आवाज़ ट्रोल के खिलाफ उठाई है और एक करारा जवाब दिया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। नेहा लिखती हैं - रोडीज़ एक ऐसा शो है जिसका हिस्सा मैं पांच साल से हूं।
इस शो के ज़रिए मैं देश के सबसे अच्छे युवाओं से मिली हूं और उनके साथ काम किया है। लेकिन पिछले दो हफ्तों से जो हो रहा है वो मुझे पसंद नहीं है। हाल ही के एक एपिसोड में मैंने हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई थी।

एक लड़का बता रहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दिया और उसके 5 और बॉयफ्रेंड थे (जो पता नहीं कितना सच है) इसलिए उसने लड़की को एक चांटा मारा। अब उस लड़की ने जो किया वो उसकी नैतिक चुनाव था। लेकिन मेरी दिक्कत केवल चांटे से थी।
मैं केवल महिलाओं की रक्षा और हित के बारे में बात कर रही थी लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया गया। मुझे ट्रोल किया गया। मैं चुप थी लेकिन अब बात मेरे परिवार और दोस्तों पर आ गई हैं जिनके वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर केवल गालियां भरी पड़ी हैं। और मुझे ये कुबूल नहीं है।
एक आदमी और औरत अपने रिलेशनशिप में वफादार हैं या नहीं, ये उनकी नैतिकता है। लेकिन कुछ भी हो जाए आप किसी पर हिंसक नहीं हो सकते हैं। मैं अभी भी अपनी बात पर कायम हूं, किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
ज़ाहिर सी बात है कि एक पुरूष की शारीरिक शक्ति , ज़्यादातर महिलाओं से ज़्यादा होगी और ये इस देश की बड़ी समस्या है। मैं लोगों से गुज़ारिश करती हूं कि घरेलू हिंसा को समझें। अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो अपने लिए आवाज़ उठाइए। आप अकेले नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications













