रोडीज़ के सेमीफाइनल में पांच दावेदार फाइनलिस्ट कौन

Roadies
एम टीवी हीरो होंडा रोड़ीज 9 का सफर अपने आखिरी पड़ाव पर आ पहुंचा है। आज होगा रोडीज़ के पांच सेमीफाइनिलस्ट का आमना सामना और पूरा सफर तय करने के बाद आज एक रोडी सफर से बाहर हो जाएगा।

रोडीज़ 9 की शुरुआत हुई थी पूरे 15 प्रतिभागियों के साथ और अब अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शो के आखिरी वोट आउट के बाद सिर्फ चार फाइनलिस्ट रोडी़ज फिनाले में भाग लेंगे। इस आखिरी वोट आउट में अर्श, कनक, विनय, तरनजीत और हिमानी के बीच एक इम्यूनिटी टास्क होगा और उसके बाद फाइनल वोट आउट।

पिछले हफ्ते इन पांचो प्रतिभागियों को एक टास्क दिया गया था जिसमें इन्हें अलग अलग सुपर हीरो की शक्ति दी गई थी कोई स्पाइडर मैन कोई सुपरमैन तो कोई बैटमैन प्रतिभागियों को इन सुरहीरो की पोशाक में देखकर लगा कि इसबार कोई खास पावर भी इनके हाथ दी जाएगी। और आखिर एक ट्विस्ट लेकर रघू और राजीव इनके सामने आए।

ट्विस्ट में पांचों रोडीज़ को 50-50 हजार रुपये दिये गऐ और कहा गया कि अगर उन्हें फाइनल इम्यूनिटी टास्क में जाना है तो उन्हें उसके लिए एक क्वालिफाई राउंड में जाना होगा। लेकिन अगर वो ये पैसे वापस कर देते हैं तो वो सीधा इम्युनिटी राउंड में पहुंच जाएंगे।

लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट था अगर सभी रोडीज़ पैसे दे देते हैं तो सभी को क्वालिफाई राउंड में परफार्म करना होगा। अगर एक या दो रोडीज़ पैसे वापस देते हैं तो चूंकि पैसे ना देने वालों की संख्या कम होगी उन्हें सीधा इम्यूनिटी राउंड में भेज दिया जाएगा। लेकिन अगर पैसे रख लेने वालों की संख्या कम होगी तो उन्हें सीधा इम्यूनिटी टास्क में भेज दिया जाएगा।

अब फैसला रोडी़ज को करना था कोई भी दूसरे की सोच को पकड़ नहीं पाया और फाइनली सभी को क्वालिफाई राउंड में जाना पड़ा। आज वो क्वालिफाई राउंड होगा और साथ में इम्यूनिटी राउंड भी। आज का एपिसोड डिसाइड करेगा कि कौन चार प्रतिभागी फाइनल में जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X