रोडीज़ के रणविजय का एक्शन सीरियल है 'पुकार'
रोडीज़ फेम रणविजय सांघा टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं पर इस बार रोडीज़ से नहीं। इस बार रणविजय दिखेंगे हीरो के अवतार में। रणविजय के टीवी सीरियल पुकार को लाइफ ओके चैनल पर लॉन्च किया गया। सीरियल की लॉन्च पार्टी पर बड़े बड़े सितारे पहुंचे। जहां 1920 फेम अदा शर्मा ने पार्टी में चार चांद लगाए वहीं पार्टी में बा बहू और बेबी के गट्टू भी काफी वक्त बाद नज़र आए। दरअसल गट्टू यानि देवेन भोजानी ने पुकार से निर्देशक की कुर्सी संभाली। निर्माता निर्देशक विपुल शाह ने भी सीरियल लॉन्च पर जमकर फोटो खिंचवाए।
सीरियल में रणविजय एक आर्मी मेजर राजवीर शेरगिल का किरदार निभाते नज़र आएंगे और उनका साथ निभाएंगी अदा शर्मा। सीरियल के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सीरियल टीवी पर एक्शन और टेक्नीक का नया युग शुरू करेगा। लॉन्च इवेंट के दौरान रणविजय ने बताया कि इस सीरियल में लोगों को जमकर एक्शन देखने को मिलेगा। देखिए लॉन्च की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications












