रोडीज़ डायरेक्टर ने शो को जमकर लताड़ा - ऐसे शो का MTV पर आना शर्म की बात है
आजकल, एमटीवी का शो रोडीज़ रिवॉल्यूशन काफी चर्चा में है। शो का ये 17वां सीज़न है और अब शो के पहले सीज़न के डायरेक्टर निवेदित अलवा ने लिखा कि इस शो में अब युवाओं को भटकाने और गाली गलौच के अलावा कुछ नहीं होता।
निवेदित ने लिखा, हमने जब ये शुरू किया था तो हमारा मकसद था युवाओं को आपस में जोड़ना और उनमें कुछ अलग करने का, कुछ नया करने का जज़्बा पैदा करना।

लेकिन बीते कुछ सालों में जो इस शो का फॉर्मैट हो चुका है वो बिल्कुल गलत है। अब इस शो में एक दूसरे को धोखा देना, गाली गलौच, मारपीट, गंदी भाषा, यहां तक की एंकर्स भी वही भाषा बोलते दिखाई देते हैं।
अब ये शो इस नीचे स्तर पर पहुंच चुका है कि एमटीवी का नाम ऐसे शो से जुड़े होना शर्म की बात है। आखिर इसमें भाग लेने वाले युवाओं को आगे चलकर असली दुनिया का सामना करना है।


Click it and Unblock the Notifications











