रोडीज़ 9 में नया ट्विस्ट- दो आउट थ्री इन

By सोनिका मिश्रा

Roadies
सोनिका मिश्रा

एम टीवी हीरो होंडा रोडीज़ 9 में एक बार फिर से प्रतिभागियों के होश फाख्‍ता़ हैं। यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। पिछले शनिवार वोट आउट में रणविजय द्वारा लाए गए ट्विस्ट के चलते,अभिषेक शेट्टी और विकास,रोडीज़ 9 की रेस से बाहर हो गए और पहले वोट आउट हो चुके अर्श शरीफ, तरनजीत और कनक राजू एक बार फिर से रोडीज़ 9 में शामिल हो गए।

रोडीज़ में हर बार कुछ ना कुछ ऐसे ट्विस्ट आते हैं कि कंटस्टेंट्स की सारी प्लैनिंग एंड प्लौटिंग फेल हो जाती है। इस बार के वोट आउट में भी कुछ ऐसा ही हुआ, टास्क कंपलीट करने के बाद सबने किसे वोट आउट करना है ये सोच लिया। पर वोट आउट के वक्त उनका सामना हुआ एक नये ट्विस्ट से जहाँ उन्हें वोट देना था उन तीन रोडीज़ को जो पहले वोट आउट हो चुके थे और जिन्हें वो दोबारा से रोडीज़ में लाना चाहते थे ।

पहले वोट आउट हो चुके रोडीज़ ने किया वोट की किन दो रोडीज़ को निकालकर वो उनकी जगह लेना चाहते हैं। इस तरह कनक, तरनजीत और अर्श को फिर से रोडीज़ 9 में फिर से ऐंट्री मिल गई और अपने लक के चलते अब तक रोडीज़ मे टिके रहे अभिषेक शेट्टी और विकास को अपना सफर वहीं ख़त्म करना पड़ा।

देखा जाए तो इस वोट आउट में विकास का जाना सभी को गलत लगा क्योंकि विकास ने भी अब तक हर एक टास्क में खुद को साबित किया था। ख़ैर अब देखना ये है कि इन तीन पुराने रोडीज़ के आने से रोडीज़ 9 में क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। कौन किसके खिलाफ साज़िश रचेगा और कौन किसका साथ देगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X