रघु हुए रोडीज़ से परेशान, अब लिखेंगे किताब

By सोनिका मिश्रा

Roadies 9 Raghu
[सोनिका मिश्रा] इस साल रोडीज़ का हिस्सा न बन सके लोगों के लिए शायद यह खबर दुखभरी हो। अगर आप भी रोडीज़ के अगले सीजन यानि की रोडीज़ 10 के लिए ऑडिशन देने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस बार ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

एम टीवी हीरो होन्डा रोडीज़ 9 कुछ महीनों में खत्म हो जाएगा पर रोडीज़ 10 के लिए शायद आपको थोड़ा इंतजार करना पड़े यानि की हर साल नये सीज़न को लेकर आ रहे रोडीज़ को थोड़ा ब्रेक लग जाएगा और यह सोच किसी और की नहीं बल्कि रोडीज़ के कर्ता धर्ता रघु की।

लगातार 9 सालों से एक के बाद एक टेलीकास्ट हो रही रोडीज़ सीरीज जो कि यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है को अचानक कुछ समय के लिए ब्रेक करने के पीछे क्या वजह है ये तो आप जरुर जानना चाहेंगे।

दरअसल लगातार 9 सालो से रोडीज़ के टेलीकास्ट में व्यस्त रहने वाले रघु अब कुछ समय के लिए ब्रेक चाहते हैं। साथ ही रघु एक किताब भी लिखना चाहते है जो यंगस्टर्स के बारे में होगी। किताब लिखने का प्रयास रघु बहुत समय से कर रहे थे पर रोडीज़ के प्रोडक्शन से उन्हे समय ही नहीं मिल पाता था।

तो आखिरकार रघु ने इस साल की रोडीज़ की सीरीज़ यानि की रोडीज़ 9 को खत्म करने के बाद रोडीज़ 10 से पहले कुछ समय का ब्रेक लेकर अपनी किताब लिखने का फैसला किया है।

वैसे देखा जाए तो रोडीज़ के इस सीज़न के कंटस्टेंट्स से रघु काफी नाखुश हैं क्योंकि इससे पहले आ चुके रोडीज़ ने जिस लेवल तक रोडीज़ शो को पहुंचा दिया था उस लेवल का इस बार एक भी कंटस्टेंट नहीं है। शायद ये भी एक वजह हो सकती है रोडीज़ 10 के टेलीकास्ट में देरी की।

खैर वजह जो भी हो हम तो यही चाहेंगे कि रोडीज़ का सफर कभी खत्म ना हो। और जहां तक बात है रघु की किताब की तो इतने साल रोडीज़ करने के बाद रघु चाहें तो यंगस्टर्स पर एक थीसीस लिख सकते हैं किताब तो मामूली बात है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X