रोडीज़ पहुंचा अमेरिका में अपने आखिरी पड़ाव पर

प्रतिमा एक अच्छी कंटस्टेंट थी पर अपनी पॉलीटिक्स के चलते तरनजीत से हुइ बहस के कारण उसे वोट आउट कर दिया गया इसके अलावा किसी भी टास्क में परफार्म न करने की वजह से मनाली भी बाहर हो गई।
ज्ञात हो कि दो हफ्ते पहले ही तरनजीत और कनक एक बार पहले वोट आउट हो जाने के बाद दोबारा से रोडीज़ में आए थे और आज अपनी परफार्मेंस के चलके बाकी कंटस्टेंट को वोट आउट कर खुद फाइनल्स तक इतने करीब पहुंच चुके हैं।
शुरुआत में प्रतिमा और तरनजीत काफी अच्छे दोस्त थे पर इससे पहले के एक वोट आउट में प्रतिमा ने तरनजीत को वोट करके अपनी दोस्ती को खत्म कर दिया था और उस एक फैसले की वजह से कल तरनजीत ने भी प्रतिमा को वोट आउट कर दिया।
इस हफ्ते अगर परफार्मेंस के तौर पर देखा जाए तो विनय, कनक, तरनजीत काफी अच्छे प्रतिभागी हैं और फाइनल्स में सभी इन तीनों को देखना चाहते हैं। फिल्हाल तो इस हफ्ते के आखरी वोट आउट में अर्श के बाहर जाने के सबसे ज्यादा आसार हैं।
अर्श के जाने के बाद रोडीज़ में दो लड़कियां और दो लड़के रह जाएंगे। इन चारों के बीच 30 जून को फिनाले होगा और रोडीज़ 9 का ये रोमांचक सफर खत्म हो जाएगा। फिल्हाल अपने आखिरी पड़ाव तक पहुचते पहुंचते ये सफर और भी रोमांचक होता जा रहा है और टास्क पहले से भी ज्यादा मुश्किल ।


Click it and Unblock the Notifications











