गंभीर हादसे में हुई पत्नी की मौत से टूटा स्टार, बोला- दम घुट रहा है... 9 साल डेटिंग के बाद की थी शादी

Rj ashish sharma Wife Death: RJ और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आशीष शर्मा इस समय काफी दुखी है। दरअसल आपको बता दें कि उनके और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हाल ही में उनकी पत्नी की भयानक एक्सीडेंट में मौत हो गई और इस बात की जानकारी खुद आशीष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट शेयर करते हुए दी है।
आरजे आषीश का पोस्ट
आशीष शर्मा भी पत्नी रुचि मिश्रा के निधन से काफी ज्यादा टूट गए हैं क्योंकि दोनों का प्यार 21 साल गहरा था। उन्होंने अपनी 20 साल पुरानी तस्वीरों को शेयर कर दुख जाहिर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "हमारी मुलाकात 2004 में बेंगलुरु में हुई। तब हम 18 साल के बच्चे थे। कॉलेज में थे और 9 साल की डेटिंग के बाद हमने शादी की।"
दोनों का है एक बेटा
आशीष शर्मा ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा कि "फिर एक सबसे चार्मिंग बच्चे का जन्म हुआ और 21 साल का रिश्ता किसी रोलर कोस्टर राइड से काम नहीं था। हर एक भावना का मिश्रण था, लेकिन मैंने कभी इस भयानक दिन के बारे में नहीं सोचा था।"
दम घुट रहा है
उन्होंने आगे लिखा कि "एक दुखद घटना में मैंने अपनी पत्नी को खो दिया है और दम घुट रहा है। यह बताने में कि वह नहीं रही। मुझे खुद भी यकीन नहीं हो रहा है और मैं इस पर विश्वास भी नहीं करना चाहता हूं। विकास में यह बोल सकता कि यह एक बुरा सपना है। लेकिन ऐसा नहीं है और मैं हाथ जोड़कर सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि उसके लिए प्रार्थना करें। वह खुश और स्वस्थ होगी। मुस्कुरा रही होगी और सबसे ज्यादा चमक रही होगी। हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। RIP रूचि।"
हैरान है लोग
लेकिन आपको बता दें कि जब से आशीष शर्मा ने अपनी पत्नी के निधन का पोस्ट शेयर किया है तभी से काफी सारे लोग तो हैरान भी है। सोशल मीडिया पर जो भी लोग उनको फॉलो करते हैं वह भी यह जानकर हैरान है कि वह शादीशुदा है और यहां तक कि उनका एक बच्चा भी है।


Click it and Unblock the Notifications












