..................... Riya Kishanchandani out from Swayamvar Mika Di Vohti, shows get its top three finalists। स्वंयवर: मीका दी वोटी से रिया किशनचंदानी हुईं बाहर - Hindi Filmibeat

'स्वंयवर: मीका दी वोटी' से OUT हुई ये हसीना, मीका सिंह ने चुनी 3 कंटेस्टेंट्स

'स्वंयवर: मीका दी वोटी' अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। मीका सिंह रियलिटी शो के जरिए इन दिनों अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। अब शो से जुड़ी बड़ी अपडेट ये है कि फिनाले से ठीक पहले रिया किशनचंदानी बाहर हो गई हैं। वो शो में वाइल्ड कार्ड के जरिेए आई थीं. लेकिन, लेटेस्ट एपिसोड में वो शो से बाहर हो गई हैं।

इसके साथ ही अब शो की टॉप तीन प्रतिभागी -नीत महल, आकांक्षा पुरी और प्राणिका दास बन गई हैं। शो के फॉर्मेट के अनुसार मीका सिंह ने रिया के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात भी की थी. लेकिन उन्होंने उनके साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया। एलिमिनेशन प्रक्रिया के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब गेस्ट एक्ट्रेस रूपल पटेल ने सवाल-जवाब राउंड में रिया से एक्स बॉयफ्रेंड को परिवार से मिलाने के बारे में पूछा।

riya-kishanchandani-out-from-swayamvar-mika-di-vohti-shows-get-its-top-three-finalists

पूर्व प्रतिभागी ने लगाया आरोप

रिया ने जवाब देते हुए कहा, 'वो उसी लड़के के साथ डेट पर जाएगी, जिस लड़के को मंजूरी उनके पैरेट्स देंगे।' शो में कुछ कंटेस्टेंट की फिर से एंट्री हुई है और उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इनमें से एक पूर्व प्रतिभागी ने रिया पर आरोप लगाया कि उनका अब तक बॉयफ्रेंड है। लेकिन, रिया ने इस बात को टाल दिया था।

मीका सिंह ने दिया था चेन

अंत में मीका सिंह ने रिया किशनचंदानी का नाम लिया कि वो शो से बाहर निकलेंगी। शो के दौरान रिया किशनचंदानी ने मीका सिंह के साथ सोलो डेट जीता था। मीका ने इसके बाद अपना गोल्ड चेन उन्हें दिया था. एंट्री के समय मीका सिंह ने खुलासा किया था कि वो एक सिंधी हैं और उन्होंने कभी भी किसी पंजाबी शख्स को डेट नहीं किया है। उनके पैरेंट्स को पंजाबी पसंद है।

कौन बनेगी मीका की दुल्हनिया

'स्वंयवर: मीका दी वोटी' में अब जल्द ही ये भी पता चल जाएगा कि मीका सिंह किसे अपने पार्टनर के रूप में चुनेंगे. लोगों की निगाहें भी इसी पर टिकी हुई हैं। आपको बता दें 25 जुलाई को शो का ग्रैंड फिनाले प्रसारित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X