..................... Ritvik and Karan wahi visited Shahrukh Khan's Sabse Sana Kaun - Hindi Filmibeat

शाहरुख को बाहों में उठा दौड़ गये रित्विक

शाहरुख खान के शो सबसे शाना कौन में हर रोज कोई ना कोई फिल्मी या टीवी स्टार आकर मस्ती करता है। शाहरुख खान भी अपनी बेहतरीन एंकरिंग से दर्शकों को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में सबसे शाना कौन के सेट पर आए करन वाही और रित्विक।

Sabse Shaana Kaun

शाहरुख ने करन और रित्विक से पूछा कि आप दोनों में कौन सबसे ज्यादा सास बहू के शो देखता है। जिसपर करन और रित्विक ने जोर से चिल्लाकर कहा कि वो खुद नहीं देखते उन्हें फोर्स किया जाता है सास बहू के शो देखने के लिए। इसपर शाहरुख दोनों को चैलेंज देते हुए कहते हैं कि चूंकि वो खुद सास बहू के शो नहीं देखते तो अब रित्विक और करन उनके लिए कोई एक्ट करें।

रित्विक शाहरुख की मां बन जाते हैं तो वहीं करन शाहरुख की पत्नी। शाहरुख दोनों से कहते हैं कि दोनों उन्हें अपने हाथों से बनाए गये खाने को खाने के लिए मनाएं। रित्विक और करन पूरी कोशिश करते हैं लेकिन आखिर में शाहरुख खान ये कहते हैं कि दोनों में से किसी ने भी उनके लिए खाना नहीं बनाया है। लेकिन वो खुद बाहर से पिज्जा लेकर आए हैं।

रित्विक जो कि शाहरुख खान के बड़े फैन हैं शाहरुख को बाहों में उठाकर दौड़ पड़ते हैं, करन उन्हें देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X