'उसने मुझे छूना शुरु कर दिया..' कास्टिंग डायरेक्टर की थी घिनौनी हरकत, एक्टर ने खोला हैरान करने वाला राज

Ritwik Dhanjani

Ritvik Dhanjani Casting Couch: अभिनय के क्षेत्र में जाने के लिए अक्सर कहा जाता है लोगों को कास्टिंग काउच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ना सिर्फ सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि एक्टर भी इसका शिकार हो चुके हैं।

इस वक्त मशहूर टीवी एक्टर और एंकर ऋत्विक धंजानी को लेकर चर्चा है। उन्होने खुलासा करते हुए अपने साथ हुए एक घटना का जिक्र किया है। ऋत्विक ने बताया कि कैसे ऑडिशन के लिए "प्रमुख" कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें बुलाया और कहा कि उनका सेलेक्शन हो गया है।

ऋत्विक धंजानी ने क्या कहा?

ऋत्विक ने कहा, "वह आदमी मुझे स्टूडियो के अंदर ले गया और बोला, 'आपका सेलेक्शन हो गया है।' मैं हैरान रह गया, ऐसा लगा जैसे कोई फ़रिश्ता कहीं से आ गया हो, मुझे लाइन से बाहर निकाला और कहा कि मेरा चयन हो गया है। मैं बहुत खुश हुआ और उनका शुक्रिया अदा करने लगा। फिर उन्होंने कहा कि मुझे तुरंत उनके ऑफिस आना होगा और मैंने कहा, 'हाँ, ज़रूर।'"

निर्देशक ने ये भी कहा कि उनके साथ बाइक से चलेगा। मैं हैरान था कि बाइक पर जाना है जबकि इतने बड़े निर्देशक के पास कार होना चाहिए। ऋत्विक ने कहा कि मुझे वहीं समझना चाहिए था कि कुछ गड़ब़ड़ है। लेकिन वो मेरे बाइक पर पीछे बैठा था। रास्ते में उस कास्टिंग डायरेक्टर ने कई अभिनेताओं का नाम बताते हुए कहा कि उसने ही उनको कास्ट किया था।

मेरी पैंट गीली हो गई

ऋत्विक ने कहा कि, ''एक पतली सी गली थी वहां पर एक घर था जहां उसने कहा कि आ जाओ, मेरी सच में पैंट गीली हो गई। मुझसे बात करते हुए उसने मुझे छूना शुरु कर दिया और यकीन मानो मैं अंदर से हिल गया। उस वक्त में 20 साल का था। जैसे तैसे मैं वहां से निकला।'' ऋत्विक ने आगे बताया, इसके बाद में अपने एक दोस्त के घर गया और रो पड़ा। मैं चाहता था कि उनपर कार्यवाही हो।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood actor casting couch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X