किसी और बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे Rituraj Singh, घर आते-आते हार्ट अटैक ने ले ली जान

Rituraj Singh

Rituraj Singh Death: टीवी और बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह का बीते दिन निधन हो गया। एक्टर की मौत से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई जानना चाह रहा है कि इस आकस्मकि निधन का आखिर कारण क्या है।

दोस्त ने किया कन्फर्म

ऋतुराज सिंह के निधन की खबर को उनके दोस्त अमित बहल ने कन्फर्म किया और बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। यही नहीं, अमित बहल ने यह भी बताया कि वो किसी और बीमारी का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे लेकिन जब वो अस्पताल से वापस आने लगे तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

पैनक्रियाज की बीमारी थी लेकिन...

आपकी जानकारी के लिए बता दें, वो पैनक्रियाज से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में एडमिट थे। वो अपना इलाज कराने के बाद अस्पताल से वापस आ रहे थे तो उन्हें कुछ कार्डियक इश्यूज हुए जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस खबर को जानने के बाद एक्टर के फैंस दुखी हो गए हैं।

अरशद वारसी ने जताया दुख

ऋतुराज के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने ट्वीट कर दुख जताया है। अरशद ने बताया कि वो और ऋतुराज एक ही बिल्डिंग में रहते थे। एक्टर ने लिखा, 'ऋतुराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। वो बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक अच्छे दोस्त और कमाल के एक्टर काे खो दिया... आपको याद करूंगा भाई...'

इस टीवी शो का हिस्सा थे

अभिनेता ऋतुराज सिंह काफी समय से मशहूर टीवी शो अनुपम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि इसके अलावा भी उनके पास की शो रहे हैं जिसको लेकर वो बिजी रहते थे। अनुपमा के अलावा अभिनेता ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी शानदार काम किया था। उनको एक संजीदा एक्टर कहा जाता था जो कि अपने काम से कैरेक्टर में जान फूंक देते थे। उनके फैंस अभी भी समझ नहीं पाए हैं कि आखिर ये क्या हो गया है।

राजस्थान के थे ऋतुराज

दिवंगत अभिनेता का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। वो राजस्थान के कोटा में जन्मे थे। अभिनेता सिसोदिया राजपूत परिवार से थे और ये ठाठबाठ उनकी पर्सनालिटी में साफ नजर आता था। दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋतुरात साल 1993 में मुंबई चल गए थे जहां पर उन्होने अभिनय को लेकर शुरुआत की थी। हालांकि उन्होने ये कभी नहीं सोचा होगा कि जीवन का उनका ये सफर इतना छोटा होगा।

Read more about: rituraj singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X