Gaurav Taneja का होने वाला है तलाक, पत्नी Ritu Rathee ने भी भर दी हामी और कहा- 'उनके जैसे मर्द तो...'

Gaurav Taneja Wife Ritu Rathee Video: गौरव तनेजा और रितु राठी के तलाक की खबरों ने इंटरनेट पर तूफान सा मचा दिया है। हाल ही में तनेजा की पत्नी रितु को प्रेमानंद महाराज के पास जाकर समाधान मांगते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया कि उनके पति ने धोखा और उनका अपमान किया है। इस वीडियो के बाद से ही ये कपल खबरों में आ गया है।
जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर गौरव तनेजा ने इस पर रिएक्शन देने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया और कहा कि वह कोई पब्लिक क्लैरीफिकेशन नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मर्दों को बहुत जल्दी खलनायक बना दिया जाता है और भले ही उन्हें जिंदगी भर निगेटिविटी झेलनी पड़े, लेकिन वह इसे सहन करेंगे, लेकिन जो चल रहा है उसके बारे में नहीं बोलेंगे।
Gaurav Taneja की पत्नी Ritu Rathee का वीडियो
अब, रितु राठी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पर क्लैरीफिकेशन जारी किया है और तलाक की अफवाहों के बारे में बात की है। वीडियो की शुरुआत में रितु बताती हैं कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला वही हैं। वह आगे कहती हैं कि उनके समर्थन में आने वाले और खुद को 'रितु की सेना' कहने वाले लोगों को यह समझने की जरूरत है कि वह 'अबला नारी' नहीं हैं और अगर वे असल में किसी के लिए खड़े होना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी नौकरानियों से पूछना चाहिए कि वे किस दौर से गुजर रही हैं। रितु अपने पति गौरव को भी सपोर्ट करती हैं और कहती हैं कि उन्होंने हमेशा उनके साथ समान व्यवहार किया है और आज भले ही उनके बीच मतभेद हों, लेकिन यह उनके बीच की बात है।
Ritu Rathee ने कहा-'मुझे आपकी जरूरत नहीं'
रितु कहती हैं, 'बच्चों के साथ हूं, खुश हूं, ठीक हूं। एक वीडियो था जिसमें एक छिपी हुई पहचान थी और कुछ पर्सनल सवाल पूछे गए थे, क्या वह मैं थी? हां। लेकिन कुछ लोगों को तड़का चाहिए था, मेरे चेहरे को ज़ूम इन करके के, ओह वह है, ओह वो उसकी आवाज है। ओह, हम रितु की सेना में हैं। तो मैं कुछ फैक्ट बताती हूं क्या मैं अबला नारी हूं? नहीं में नहीं हूं। रियलिटी चेक, आपके घर जो नौकरानी आती है वो अबला नारी है। उसके घर में, उसपर हजार अत्याचार होते हैं और मैं असल में चाहती हूं कि आप उसके घर पे जाएं, उसके मुद्दे हल करें और कहें कि हम आपकी सेना में हैं।'
Ritu Rathee ने पति Gaurav Taneja को किया सपोर्ट
आगे, पति गौरव तनेजा के समर्थन में आते हुए, रितु कहती हैं, 'मैं समर्थ हूं अपने बच्चों को पालने के लिए। कभी सोचा है कैसे? सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि मैं एक पायलट हूं, बल्कि इसलिए कि इन 8 सालों में उसी आदमी ने मुझे समान रूप से सक्षम बनाया, समान रूप से समर्थ बनाया कि मैं अपने बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं। कितने ऐसे आदमी हैं भारत देश में जो अपनी पत्नी को समान रूप से सक्षम बनाते हैं? कभी ऐसा हुआ है कि आपने दिल का दर्द, अपनी परेशानियां भगवान के आगे रखी हो? मैंने भी किया- 'यह एक पर्सनल सवाल था।'
पति गौरव के साथ अपने डिफरेंसेस के बारे में बात करते हुए रितु अपने फॉलोअर्स से पूछती हैं कि क्या कोई ऐसा रिश्ता है जिसमें लड़ाई न हों। वह कहती हैं, 'कौन सा ऐसा रिश्ता है यार चाहे आप अपनी मां बाप का लगा लो, भाई बहन का लगा लो, दोस्तों का लगा लो, पति पत्नी का लगा लो जिससे आपको चोट ना पहुंची हो? या कुछ बात ऐसी ना छुपी हो के बस भगवान के आगे जा के रोये ना हो? मैंने भी किया। जो भी है, वो मेरा निजी मुद्दा था यार, अगर मुझे पब्लकली इसे बताना होता, तो मेरी प्यारी रितु की सेना, मेरे पास ऐलान करने के लिए इंस्टाग्राम है।
Ritu Rathee ने कबूली तलाक की बात
अपने तलाक की पुष्टि करते हुए, रितु ने बताया कि सिर्फ इसलिए कि दो लोग अलग हो रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि एक आदमी गलत है। वह कहती हैं, 'यह एक आदमी या एक महिला के बारे में नहीं है, हम सभी एक जैसे हैं। सिर्फ इसलिए कि दो लोग अलग हो रहे हैं, इसका मतलब ये नहीं कि एक औरत ही सही है या आदमी ही सही होगा। दोनो कहीं न कहीं सही थे और कहीं न कहीं गलत। मैंने जो सवाल पूछा था वह दुनिया से नहीं बल्कि मेरे श्रीजी से था और मुझे इस पर कोई शर्म नहीं है। लेकिन जिन लोगों ने इसे बड़ा बना दिया है उन्हें शर्म आनी चाहिए। मैंने यह वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि मुझे पता चला कि कभी-कभी चुप रहना गलत होता है। मैं उस आदमी के साथ बिताए 8 साल नहीं भूल सकती और इसके लिए मैं उनका सम्मान करती हूं। कुछ बात होगी, हो जाएगी सॉल्व तो हो जाएगी। नहीं होगी तो श्रीजी हैं, आपकी जरूरत नहीं है, कृपया इससे दूर रहें। लोग मुझे बेवकूफ समझ सकते हैं क्योंकि यह एक आम व्यवहार है कि अगर हम अलग हो रहे हैं, तो हर बात के लिए एक आदमी को दोषी ठहराना और यह दिखाना कि मैं बेचारी हूं, मेरे पास कुछ भी नहीं है। सो सॉरी यार, ना गलत करूं ना गलत सहूं।'


Click it and Unblock the Notifications











