#CastAlert: पहली बार रीमेक होने जा रही है 'एडल्ट कॉमेडी'...एक्टर भी शानदार
फिल्मों की कहानी को रीमेक करके टीवी पर दिखाना आम बात है। लेकिन अब पहली बार किसी एडल्ट कॉमेडी का रीमेक टीवी पर होने जा रहा है। और इसकी स्टारकास्ट भी शानदार लग रही है।
किसी भी टीवी सीरियल को हिट करने का सबसे आसान तरीका है फिल्म का प्लॉट। लेकिन कई बार टीवी सीरियल ने फिल्मों का रीमेक करने की कोशिश की है और सफल भी हुए हैं।
अब इस बार एक और फिल्म का रीमेक, टीवी पर आने को तैयार है। अगर सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड की एडल्ट कॉमेडी मस्ती का रीमेक बन रहा है और इस सीरियल की लीड कास्ट में ऋत्विक धन्जानी का नाम शामिल है।

सीरियल की पूरी कास्ट डिसाइड हो चुकी है। विवेक ओबेरॉय के किरदार में ऋत्विक होंगे जो पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल में दिख चुके हैं वहीं बहु हमारी रजनीकांत और यहां मैं घर घर खेली जैसे सीरियल के हीरो करण ग्रोवर आफताब शिवदसानी के किरदार में होंगे।
[#BadBoy: सलमान की फिल्म कॉपी करते करते 'घमंड' भी कॉपी कर डाला!]
रितेश देशमुख का किरदार निभाते दिखेंगे स्टूडेंट ऑफ द ईयर में वरूण धवन के दोस्त की भूमिका निभा चुके साहिल आनंद। सीरियल की तीनों हीरोइनें होंगी - सृष्टि रोडे जो पुनर्विवाह सीज़न 2 की हीरोइन थीं।
बद्तमीज़ दिल की मेहर यानि अस्मिता सूद और तू मेरा हीरो की पंछी भी इस शो की हीरोइन होंगी। शो एक नए चैनल हैप्पी पर आएगा और इसमें मशहूर अंग्रेज़ी शो फ्रेंड्स का टच रहेगा।
[#Superhit: अब शाहरूख हैं...काजोल हैं...रोमांस है तो शक की गुंजाइश है क्या?]
वैसे कई बॉलीवुड फिल्मों को हिंदी टीवी पर जगह मिल चुकी है। आपको भी ज़रूर याद होंगे फिल्मों के ये रीमेक सीरियल -


Click it and Unblock the Notifications











