आशा नेगी के साथ शादी से पहले ब्रेकअप, रित्विक ने तोड़ी चुप्पी कहा- प्यार में शर्त नहीं ,छलका दर्द !
पवित्र रिश्ता की लोकप्रिय जोड़ी रित्विक धनजानी और आशा नेगी के ब्रेकअप की खबर पिछले दिनों सामने आयी। दोनों के एक करीब दोस्त ने ये जानकारी देते हुए खुलासा किया कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। 6 साल से अधिक रोमांस और लिव इन में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
Recommended Video
फिलहाल इस पर दोनों ने कोई सफाई या खुलासा नहीं किया है। लेकिन अब रित्विक धनजानी का ये दर्द भरा पोस्ट इस तरफ इशारा करता है कि दोनों के ब्रेकअप के पीछे कोई बड़ी शर्त रही होगी। बता दें कि बीते दो साल से लगातार दोनों की शादी की खबर सामने आ रही थी।

जिस पर दोनों ने कई बयान दिए। ये कहा कि हम एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। फिलहाल शादी पर अभी कुछ सोचा नहीं है। चलिए जानते हैं कि फिर ऐसा क्या हुआ इस कपल के बीच जो दोनों का ब्रेकअप हो गया। यहां पढ़िए क्या कहा है रित्विक ने इस पर।


Click it and Unblock the Notifications