एक्टर ने बाहों में भरकर कई हसीनाओं को स्वीमिंग पूल में फेंका, लोगों ने कहा- 'अच्छा हुआ गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया

Rithvik Dhanjani Trolled: जब भी फेमस टीवी एक्टर की बात हो तो ऋत्विक धनजानी का नाम जरूर लिया जाता है। मशहूर एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके वीडियोज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं और एक बार फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हो रहे हैं।
ऋत्विक का वीडियो वायरल
ऋत्विक धंजानी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी जिंदगी की झलक देते ही रहते हैं और आए दिन वो मस्ती भरे पलों को भी कैमरे में कैद करके फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी एक फीमेल फ्रेंड के साथ कुछ ऐसा काम कर रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें खूब ताने सुना रहे हैं। ऋत्विक धंजानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
लड़कियों को उठाकर फेंका
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋत्विक एक के बाद एक लड़की को उठाकर स्विमिंग पूल में फेंक रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह खुद ही पानी पर फिसल जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋत्विक कभी दर्शिता पटेल तो कभी क्रिस्टल डिसूजा को उठाकर पूल में फेंक रहे हैं। वीडियो में ऋत्विक धनजानी पर्पल कलर की हुडी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग ऋत्विक को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि अच्छा हुआ आशा ने तुम्हें छोड़ दिया।
आशा नेगी के साथ था रिश्ता
आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के फेमस कपल ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद थी। दोनों लगभग सात साल तक एक-दूसरे के साथ रहे और आए दिन अपने प्यार का इजहार किया करते थे। दोनों ने बाद में नच बलिए शो साथ में किया और जीते भी। शो में उन्होंने अपना रिश्ता पब्लिक किया था। लेकिन अचानक ही हुए दोनों के ब्रेकअप ने न सिर्फ उनके जाननेवालों को बल्कि फैंस को भी चौंका दिया था। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती के रिश्ते को बनाए रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











