पवित्र रिश्ता से बाहर हुए रित्विक-आशा!

एक तरफ जहां अर्चुना और मानव का किरदार निभा रहे एक्टर्स अंकित लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत रियल लाइफ कपल बन गये वैसे ही पूर्वी और अर्जुन का किरदार निभा रहे एक्टर्स रित्विक और आशा भी रियल लाइफ कपल बने और दोनों ने साथ में इस साल स्टार प्लस के हिट रियैलिटी डांस शो नच बलिये में ही पार्टिसिपेट किया और इस शो को जीता भी। उसके बाद ही दोनों ने डिसाइड किया कि अब वो पवित्र रिश्ता से निकलना चाहते हैं। पवित्र रिश्ता शो में उनके किरदार को भी सालों बाद पहुंचा दिया गया और इनके बच्चों को भी दिखाया गया। ऐसे में शायद रित्विक और आशा को भी लगा कि ये सीरियल उन्हें टाइप्ड कर देगा। इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया।
चैनल के स्पोक्सपर्सन के अनुसार आशा और रित्विक के शो छोड़ने के बाद अब शो में ये दिखाया जाएगा कि अर्जुन (रित्विक धंजानी) को ब्रेन में ब्ल्ड क्लॉट है और वो उसके इलाज के लिए पूर्वी (आशा नेगी) के साथ फॉरेन गया है। अभी तक पूर्वी और अर्जुन के किरदार के लिए किसी भी नये एक्टर के बारे में नहीं डिसाइड किया गया है और जब तक किसी नये एक्टर की एंट्री नहीं होती तब तक इन दोनों किरदारों को फोन पर ही अपने परिवार से बात करते दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











