शिल्पा शेट्टी के शो सुपर डांसर से आई खबर? उनकी जगह रितेश देशमुख और जेनेलिया आएंगे नजर!
राज कुंद्रा के हिरासत के बाद शिल्पा शेट्टी काफी मुसीबत में हैं और उनको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें आए दिन आती रहती हैं। इस समय एक खबर उनके शो सुपर डांसर 4 से आ रही है। दरअसल इस शो में शिल्पा शेट्टी नहीं नजर आने वाली हैं बल्कि एक स्टार कपल उनकी जगह लेने वाला है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा देशमुख की।
खबरें हैं कि रितेश और जेनेलिया जज के तौर पर इस शो का हिस्सा बनेंगे और शिल्पा शेट्टी को रिप्लेस करेंगे। सुपर डांसर के साथ शिल्पा शेट्टी का नाता काफी पुराना रहा है और इस शो में उनके अलावा गीता कपूर और अनुराग बासु नजर आते थे।

वो दोनों तो शो का हिस्सा रहेंगे लेकिन शिल्पा शेट्टी अपनी मुसीबतों के चलते आउट हो गई हैँ। रितेश देशमुख की बात करें तो वो आने वाले समय में कई धमाकेदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैं।
वर्कफ्रंट पर रितेश देशमुख बच्चन पांडे में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैँ। हालांकि इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
राज कुंद्रा के केस पर लगातार किसी ना किसी एक्ट्रेस का बयान सामने आ रहा है। हाल ही में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के बयान सामने आए थे। उन्होंने राज कुंद्रा के समर्थन में कई बयान भी दिए।
वहीं शिल्पा शेट्टी को भी समर्थन दिया। दूसरी ओर गहना वशिष्ठ ने पूनम पांडे व शर्लिन जैसी मॉडल पर तंज कसने में भी कमी नहीं छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











