बिग बॉस के मंच पर निक्की तंबोली को रितेश देशमुख ने लगाई फटकार, एक्ट्रेस ने मांगी पूरे महाराष्ट्र से माफी

Bigg Boss Nikki Tamboli Riteish Deshmukh: बिग बॉस ओटीटी 3 हाल ही में खत्म हुआ है और इसकी विनर सना मकबूल बनी। लेकिन अब आपको बता दें कि बिग बॉस मराठी सीजन 5 शुरू हो चुका है और इस बार इस शो में लिखित तंबोली को भी देखा जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें बिग बॉस 14 में भी देखा गया था और जहां पर उनके लड़ाईया की खूब चर्चा भी हुई थी।
लेकिन अब निक्की तंबोली को बिग बॉस मराठी में बतौर कंटेस्टेंट देखे जाने के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में देखा जा रहा है। शो के पहले वीकेंड का वार में होस्ट रितेश देशमुख ने सभी घरवालों की क्लास लगा डाली है। दूसरी तरफ निक्की तंबोली को साथ ही कंटेस्टेंट और सीनियर एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के साथ में बदतमीजी करने पर भी उन्होंने फटकार लगाई।
इसी के अलावा आपको बता दें कि रितेश देशमुख ने उनसे पूरे महाराष्ट्र से माफी मांगने के लिए भी कहा था। इस दौरान उन्हें काफी बुरे मूड में भी देखा जा रहा है। वह निक्की तंबोली के बर्ताव को लेकर भी निराशा जाहिर करते हैं। अगर आपको नहीं पता तो आपको बता दें कि निक्की और वर्षा के बीच में बड़ी लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान निक्की ने भी अपनी सीनियर एक्ट्रेस की काफी बेज्जती की थी।
इसी के चलते रितेश देशमुख ने उनका जमकर फटकार भी लगाई थी और कहा था कि निक्की के पॉइंट करेक्ट थे। लेकिन अपनी बात रखने का तरीका बहुत गलत था। होस्ट ने पूरे महाराष्ट्र से उन्हें माफी मांगने के लिए कहा क्योंकि उन्होंने मराठी मानुष की मेंटालिटी पर सवाल उठा दिए थे। इसी के चलते निक्की तंबोली को काफी इमोशनल देखा गया और वह माफी भी मांगती हुई नजर आई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रितेश देशमुख ने वर्षा से भी इस पर बात की थी और मुद्दे को बबलगम की तरह खींचने पर उन्हें भी जमकर फटकार लगाई थी। इसी के अलावा इस बिग बॉस मराठी सीजन 5 को 28 जुलाई 2024 को शुरू किया गया। शो में सोना सेलिब्रिटीज नजर आए और अब जल्दी ही पहले इविक्शन देखने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications