सलमान खान की दरियादिली, राइजिंग स्टार 3 के विनर के पिता का चुकाया लाखों का लोन
ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने बड़े दिल का परिचय दिया है। इस बार भी उन्होँने ऐसा कुछ कर दिखाया है। राइजिंग स्टार 3 के विनर के साथ। फरीदकोट पंजाब निवासी आफताब सिंह ने 'राइजिंग स्टार 3' के विनर खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले एक खास एपिसोड के लिए सलमान और आफताब की मुलाकात राइजिंग स्टार के सेट पर हुई थी। जहां पर सलमान अपनी फिल्म 'भारत' का प्रमोशन करने के लिए कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विनर आफताब के पिता पर 3 लाख रूपए का कर्ज था।

उनके लिए इस कर्ज को भरना बेहद मुश्किल था। ऐसे में जैसे सलमान को इस बात का पता चला उन्होंने ये कर्ज भर दिया। आफताब सलमान खान के फैन हैं, भविष्य में उनकी फिल्मों के लिए गाना गाने की चाहत रखते हैं। आफताब ने प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख जीते हैं। वह इस प्राइज मनी को अपनी बहन की शादी पर खर्च करेंगे। साथ ही अपने माता-पिता की सहायता करेंगे।
आफताब ने ये जीत अपने पिता को समर्पित की है। वैसे आपको बता दें कि सलमान खान की 'भारत' लगातार धूम मचा रही है। इस फिल्म की कमाई रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 150 करोड़ के पार पहुंच गई है। 4 दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
बहरहाल,सलमान खान हमेशा से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गॉडफादर कहे जाते हैं। आखिर क्यों..इसकी एक खास वजह हमारे पास है..आप भी देखिए...


Click it and Unblock the Notifications