..................... rishi will attempt suicide in kasam tere pyar ki - Hindi Filmibeat

कसम..ये क्या तनु की मौत के बाद ऋषि करेगा सुसाइड!

By Shivani Verma

'कसम तेरे प्यार की' सीरियल के फैंस अगर आने वाले इसके एपिसोड्स देखें तो प्लीज़ अपने साथ टिश्यू पेपर लेकर ज़रूर बैठें। क्योंकि सीरियल देखते हुए हो सकता है आपके आंसू न थमें। जी हां...ये सीरियल और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग और इमोश्नल होने वाला है।

Rishi

जैसा कि हम आपको जानकारी दे चुके हैं कि इसमें तनु को गोली लग जाएगी और वो रिशि की बाहों में दम तोड़ देगी। अब इसके बाद आप देखेंगे कि तनु की मौत को ऋषि बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और खुद को तनु के दुपट्टे से ही मारने की कोशिश करेगा। कमाल की बात ये है कि तनु ही उसे ऐसे कदम को उठाने से रोकेगी। लेकिन वो होगी तनु की आत्मा।

कसम : पवन नहीं..तो कौन होगा तनु की मौत का ज़िम्मेदार!

तनु की आत्मा और ऋषि के बीच हुई बातचीत ही ऋषि को तनु के मरने के बाद आगे बढ़ने के लिए मजबूर करेगी।आपको बता दें कि नेहा रिषि के खिलाफ सैंडी को भड़का देगी। नेहा सैंडी को भड़काते हुए बोलेगी कि ऋषि की उसके लिए नीयत खराब है। जिसे सुनने के बाद सैंडी ऋषि को मारने पर तुल जाएगा।

इसके बाद सैंडी भी उनके पीछे पड़ जाएगा और अचानक से सैंडी ऋषि को मारने के लिए गोली चला देगा। अब तनु साथ में होगी तो ऋषि को कैसे कुछ हो सकता है। तो बस..तनु आ जाएगी बीच में और गोली ऋषि की बजाए तनु को लग जाएगी। आगे के और अपडेट्स के लिए आप बने रहें हमारे साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X