सुपर स्टार ने कहा मिल जाओ यार..सुनील का करारा जवाब..कपिल की बोलती बंद..
ऋषि कपूर ने सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को फिर से एक होने को ट्वीट करके कहा,सुनील ग्रोवर ने इसका जवाब भी दिया।
जब से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हुई है कोई भी इससे खुश नहीं है। फैन्स दोनों को साथ में शो पर देखना चाहते हैं। हर कोई यही चाहता है कि दोनों साथ आ जाएं। इस लिस्ट में सुपरस्टार भी शामिल हैं। जी हां हाल में ऋषि कपूर ने इस मामले पर ट्वीट किया है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा कपिल शर्मा को दुश्मनी भुला देने की सलाह दी है। उन्होंने साथ ही कहा ' आईपीएल. सन राइजर्स हैदराबाद की टीम में एक कपिल शर्मा जैसा दिखने वाला व्यक्ति है. क्या किसी को किसी दूसरी टीम में सुनील ग्रोवर भी नजर आया है ? मिल जाओ यारों!'
इस पर कपिल शर्मा ने अभी तक तो कोई रिप्लाई नहीं किया लेकिन सुनील ग्रोवर ने ऋषि कपूर को करारा जवाब देते हुए कहा कि वो इस बार कोई मैच नहीं खेल रहे हैं। वो रिटायर्ट हर्ट हैं।
rishi kapoor sunil grover bollywod the kapil sharma show ऋषि कपूर सुनील ग्रोवर बॉलीवुड टेलीविजन द कपिल शर्मा शो


Click it and Unblock the Notifications