टीवी पर जज बनेंगे ऋषि कपूर

टीवी पर ऋषि अंतर्राष्ट्रीय सिंगिंग रियलिटी शो 'एक्स फैक्टर' के भारतीय संस्करण में जज की भूमिका निभाएंगे। ये पहली बार है जब गुजरे जमाने का ये सुपस्टार टीवी पर दिखाई पड़ेगा। अभी इस शो के लेकर उनसे बात चल रही है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरु हो जाएगी।
टीवी कार्यक्रमों की लोकप्रियता को देखते हुए इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों का टीवी प्रेम जग जाहिर है। 'कौन बनेगा करोड़पति' से छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले अमिताभ बच्चन के बाद शाहरुख खान, गोविंदा, सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, माधुरी दीक्षित जैसे कई नामी कलाकार बतौर होस्ट या जज के तौर पर टीवी पर नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











