जब बेटे को कोई चिंता नहीं तो ऋषि कपूर जी को क्या प्रॉबल्म है करीना से!
ऋषी कपूर को इस बात का बुरा लगा कि करीना कपूर ने कैटरीना को अपनी भाभी कहकर बुलाया। ऋषी कपूर का मानना है कि अगर कैटरीना कैफ रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड हैं तो उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है लेकिन उन्हें भाभी कहकर करीना गलत तस्वीर पेश कर रही हैं। जबकि रणबीर कपूर ने अभी तक शादी के बारे में सोच तक नहीं है। ऐसे में करीना अगर कैटरीना को भाभी कहेंगी तो ये गलत है। ऋषी कपूर इससे पहले दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर से भी नाराज हुए थे क्योंकि उन्होंने कॉफी विद करन शो में जाकर रणबीर कपूर का काफी मजाक उड़ाया था।
लेकिन ऋषी कपूर ये नाराजगी लोगों को कुछ खास नहीं भा रही है। लोगों ने कमेंट किया है कि जब बेटे को कोई प्रॉब्लम नहीं है कैटरीना को अपनी पत्नी स्वीकार करने में तो पिताजी को क्या प्रॉब्लम है। औरंगाबाद से मोहम्मद खुर्शीद ने कमेंट किया है "ऋषि कपूर जी इतने बड़े हैं और मैच्योर हैं ऐसे में उनकी करीना कपूर से नाराजगी की बात कुछ समझ में नहीं आई। जब खुद रणबीर को इस बात से कोई प्रॉबल्म नहीं है तो पिताजी क्यों भड़क रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
