कसम : आखिर एक हो ही गए रिषि और तनु, काली मंदिर में लिए सात फेरे!

By Shivani Verma

कलर्स चैनल के टॉप सीरियल कसम तेरे प्यार की में मेजर ट्विस्ट आ गया है। इस सीरियल में आखिरकार रिषि और तनु की शादी हो गई। लेकिन ये शादी इतनी साधारण नहीं थी, बिल्कुल ड्रामा से भरपूर शादी थी इन दोनों की। दरअसल, रिषि और तनु ने काली मां के मंदिर में सात फेरे लिए।

Rishi-Tanu

वैसे तो आप जानते ही हैं कि रिषि तनु का कितना दीवाना है। वो हर हाल में तनु को अपना बनाना चाहता था। जिसके लिए उसने तनु का किडनैप भी किया था। यूं तो एक तरफ तनु रिषि से शादी करने से पहले एक तरफ उससे काफी नाराज़ थी लेकिन दूसरी तरफ उसके मन में भी रिषि के लिए प्यार तो था ही, इस वजह से सारी नाराज़गी छोड़ते हुए तनु ने रिषि से शादी कर ही ली।

दरअसल, रिषि ने तनु का किडनैप किया था इस वजह तनु काफी गुस्से में थी, और पहले रिषि से शादी करने लिए उसने मना कर दिया था। लेकिन रिषि के समझाने पर उसने भी अपने और रिषि के दिल की सुनीं और शादी के लिए हां कर दी। शादी की सभी रस्में पूरी कराई कात्यानी बाई ने।

Wow.. खत्म हुई दूरियां.. एक बार फिर साथ होंगे सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता!

लेकिन इसी बीच पवन ने रिषि और तनु को ढूंढने के लिए गुंडे भेज दिए। वहीं कात्यानी ने रिषि और तनु को 24 घंटे के लिए काफी सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि उनकी इन 24 घंटों में इनकी जान पर काफी खतरा है। आपको बता दें कि तनु और रिषि की शादी को देख पवन रिषि को जान से मारने पर तुल जाएगा। अब आगे क्या होगा..उसके लिए कीजिए इंतज़ार। फिलहाल आप तस्वीरों में देखें रिषि और तनु की शादी।

-

-

-

-

तस्वीरें...

तस्वीरें...

-

Read more about: serial colors tv तनु
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X