बिग बॉस से निकालकर पिंज़ड़े में डाल दिए गए ऋषभ - रोशेल
[टेलीविजन] बिग-बॉस 9 अपने आखिरी पढ़ाव से सिर्फ दो कदम दूर हैं, लेकिन शो में टर्न एंड ट्विस्ट का दौर अभी भी जारी है। घर में से बचे पांच प्रतिभागियों में से कीथ बिग-बॉस के घर से बेघर हो गये, और इसी के साथ ऋषभ और रोशेल बिग-बॉस के घर से पहुंच गये हैं पिंजरे में।
जी हां कीथ के घर से बेघर होने के बाद गपशप गलियारों में खबर थी कि ऋषभ और रोशेल भी घर से बेघर हो गये हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है,दरअसल दोनों ही प्रतिभागी बिग-बॉस के टास्क के चलते बिग-बॉस के घर से बाहर निकल-कर पहुंच गये मुंबई के इनऑर्बिट मॉल।
[Shhh: कीथ हुए OUT...तो क्या ये हैं बिग बॉस 9 के विनर!]
हालांकि बिग-बॉस के प्रतिभागियों को मॉल में देखकर फैन्स काफी खुश नजर आये। ऋषभ पर रोशेल ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और उनके साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई।
गपशप गलियारों के मुताबिक रोशेल और ऋषभ जनता से समर्थन मांगते हुए नजर आयेंगें। बता दें हर साल की तरह इस साल भी शो का फिनाले बेहद शानदार होगा।
फिनाले के दिन बिग-बॉस 9के सेट पर सलमान खान की एक्स गर्ल-फ्रेंड कैटरीना कैफ और आदित्य कपूर अपनी फिल्म फितूर का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगें। तो दूसरी और अर्जुन कपूर खतरों के खिलाड़ी का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगें।


Click it and Unblock the Notifications