..................... Rise and fall: Sangeeta phogat Quits Rise and Fall show Midway, after heard father in law death - Hindi Filmibeat

Rise and fall: परिवार से मिली बुरी खबर तो टूट के बिखरी ये कंटेस्टेंट, बीच में ही छोड़ा अशनीर ग्रोवर का शो

Rise and fall

Rise and fall: बिग बॉस सीजन 19 के बाद शुरू हुआ अशनीर ग्रोवर का शो राइज एंड फॉल जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। वैसे तो लगभग दोनों ही शो का कॉन्सेप्ट एक ही है, लेकिन शो में एक से बड़े एक नामी कंटेस्टेंट आए हैं जिससे शो की टीआरपी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि 16 नामी कंटेस्टेंट की लिस्ट में हैं रेसलर संगीता फोगाट, संगीता कुश्ती के मैदान में तो अपना दम दिखा ही चुकी हैं, लेकिन यह शो उनके लिए नया था, लेकिन इसमें भी वह कुछ हटके करने की कोशिश कर रही थीं। फिलहाल तो दुख की बात यह है कि संगीता फोगाट को यह शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। चलिए जानते हैं कि क्या है उनके शो छोड़ने की वजह।

घर से आई बुरी खबर तो टूट के बिखरीं संगीता

राइज एंड फॉल का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संगीता फोगाट बुरी तरह से रोती नजर आ रही हैं। सभी पास खड़े कंटेस्टेंट उनके इस तरह रोने की वजह पूछते हैं कि आखिर ऐसा किया हुआ कि संगीता इतना रो रही हैं। संगीता बताती हैं कि उनके घर से बुरी खबर आई है। उनके ससुर जी अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह सुनते ही बाकी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं और संगीता को गले से लगा लेते हैं।

संगीता फोगाट ने बीच में ही छोड़ा शो

बता दें कि इस खबर को सुनन के बाद संगीता फोगाट जरा भी देर शो में नहीं रुकीं उन्होंने तुरंत ही अपना सामान पैक किया और वहां से निकल गईं। संगीता के चले जाने से घर वालों को काफी बुरा लगा। आरुष बताते हैं कि संगीता जी बहुत ही सपोर्टिंग थीं बहुत ही बढ़िया खेल रही थीं। वो बहुत ही स्ट्रांग थीं हम सब मिस करेंगे संगीता जी को। मैं जब भी बाहर जाऊंगा तो कोशिश करूंगा उनसे मिल पाऊं।

Read more about: Rise And Fall
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X