..................... Rise and Fall Reality Show Giving Bigg Boss a Tough Competition, Starts Strong Despite Initial Doubts - Hindi Filmibeat

इस रिएलिटी शो ने बिग बॉस को भी छोड़ पीछे! शुरू में लोगों ने बोला 'फ्लॉप', अब पैसों की हो रही बारिश

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 competition: हिंदुस्तान में रियलिटी शो का सीजन फिर से लौट आया है। एक तरफ सलमान खान के साथ बिग बॉस 19 टीवी पर धमाल मचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर नया गेम-आधारित शो राइज एंड फॉल भी तहलका मचा रहा है। और सबसे मजेदार बात? यह शो बिग बॉस को सीधी टक्कर भी दे रहा है।

अशनीर ग्रोवर का बड़ा दावा

शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने पहले ही वीकेंड पर कहा कि राइज एंड फॉल ने पहले ही हफ्ते में धमाल मचा दिया। जब कंटेस्टेंट आदित्य ने स्पॉन्सर की लिस्ट पढ़ी, तो ग्रोवर ने कहा- "देखा! स्पॉन्सर बढ़ गए हैं। मतलब पैसा आ रहा है और लोग खूब देख रहे हैं।"

अशनीर ने यह भी बताया कि उनके शो में फोकस सुपरस्टार्स पर नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स पर है। हालांकि उन्होंने सलमान खान का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन फैंस समझ गए कि यह निशाना बिग बॉस और उनके शो पर था।

शुरू में लोग थे शक में

शुरुआत में सोशल मीडिया पर कई लोग सोच रहे थे कि यह शो फ्लॉप हो जाएगा। लेकिन पवन सिंह जैसे भोजपुरी स्टार के आने से सबको अहसास हो गया कि राइज एंड फॉल मजेदार और अलग है। फैंस सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर कमेंट कर रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

कंटेस्टेंट्स का गेम और ड्रामा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के मस्ती भरे वीडियोज फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी अपने माइंड गेम्स से सबको चौंका रहे हैं और इसी वजह से वह टारगेट पर हैं।

आकृति और आरूष अपनी रियल पर्सनैलिटी से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। अरबाज, अहाना, धनश्री, कीकू और नयनदीप भी अपने अंदाज से शो में रंग भर रहे हैं।

शो का मजेदार कॉन्सेप्ट

राइज एंड फॉल का कॉन्सेप्ट काफी हद तक बिग बॉस जैसा है, लेकिन थोड़े ट्विस्ट के साथ। कंटेस्टेंट्स दो ग्रुप में बंटे हैं- रुलर्स जो पेंटहाउस में रहते हैं और वर्कर्स जो बेसमेंट में रहते हैं

हर दिन, हर पल प्लॉटिंग और प्लानिंग के जरिए गेम बदलता रहता है। यही चीज दर्शकों को जोड़े रखती है और शो को देखने लायक बनाती है।

Read more about: bigg boss 19 Rise And Fall
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X