Rise and Fall: शो में आए मजेदार कंटेस्टेंट्स, कॉन्सेप्ट तो थोड़ा अलग, लेकिन फिर भी दिखती है बिग बॉस की झलक

Rise and Fall

Rise and Fall reality show review: 'पैसा बोलता है, लेकिन पावर चिल्लाता है...' यही डायलॉग बोलकर अशनीर ग्रोवर ने एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल की शुरुआत की। उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार वे सिर्फ होस्ट नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स की असली परीक्षा लेने वाले हैं। शो का कॉन्सेप्ट काफी हद तक 'बिग बॉस' और 'द ट्रेटर्स' का मिक्स-अप लगता है, लेकिन इसकी अपनी खासियत भी है।

शो का कॉन्सेप्ट

इस शो में 15 कंटेस्टेंट्स को रूलर्स (शासक) और वर्कर्स (मजदूर) में बांटा गया है। रूलर्स जहां लग्जरी पेंटहाउस में रहते हैं। वर्कर्स को बेसमेंट में मुश्किल हालात में गुजारा करना पड़ता है- ना अच्छा खाना और ना ही आराम।

शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट्स को दो सूटकेस में से चुनना था:

गोल्डन सूटकेस (₹6 लाख)

सिल्वर सूटकेस (₹1 लाख)

जिन्होंने गोल्डन सूटकेस चुना, वे रूलर्स बन गए। बाकी वर्कर्स बेसमेंट में चले गए। इस तरह खेल की शुरुआत ही पैसों के हिसाब से हुई।

गेम का असली ट्विस्ट

इस रिएलिटी शो का असली ट्विस्ट यै है कि रूलर्स को अपनी प्राइज मनी बचानी और बढ़ानी है। वर्कर्स को उसी मनी को हासिल करके ऊपर आना है। पहले दिन वर्कर्स को ₹7 लाख जीतने का मौका मिला, लेकिन इसके लिए उन्हें बेसमेंट की सुविधाएं छोड़नी पड़ीं। उन्होंने बेड्स की कुर्बानी दी और पैसे जीते। मगर अगले ही टास्क में ₹5 लाख गंवाने पड़े।

अशनीर ग्रोवर का रोल

हालांकि शो का आइडिया नया है, लेकिन होस्ट के तौर पर अशनीर ग्रोवर ज्यादा असरदार नहीं दिखे। पहले एपिसोड में वे कई बार अनकंफर्टेबल नजर आए और कंटेस्टेंट्स पर उनका कंट्रोल भी कमजोर लगा। उनकी सख्ती भी दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई।

शो के कंटेस्टेंट्स

शो में शामिल नाम हैं- कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, कुब्रा सैत, आहाना कुमरा, आदित्य नारायण, पवन सिंह, अनया बंगार, आकृति नेगी, नूरीन शाह, बाली, आरुष भोला, अरबाज पटेल, नयनदीप रक्षीथ और संगीता फोगाट।

सेंसिबल और पॉजिटिव: किकू शारदा, पवन सिंह, अनया बंगार

कन्फ्यूज्ड लेकिन स्ट्रेटजी वाले: कुब्रा सैत, अर्जुन बिजलानी, आहाना कुमरा, नयनदीप रक्षीथ, संगीता फोगाट, नूरीन शाह

कैमरे के लिए ओवर-ड्रामैटिक: अरबाज पटेल, बाली, आरुष भोला, धनश्री वर्मा, आकृति नेगी

शो की खूबियां

अलग कॉन्सेप्ट, दमदार कंटेस्टेंट्स, बिना स्क्रिप्ट का असली ड्रामा

शो की कमियां

कॉन्सेप्ट थोड़ा जटिल और धीमा है। कई टास्क बिना मतलब के लगते हैं। अशनीर की होस्टिंग शो को मजबूती नहीं दे पा रही।

कब और कहां देखें शो

राइज एंड फॉल का आइडिया यूनिक है, लेकिन इसे और पॉलिश करने की जरूरत है। फिलहाल शो बेसमेंट में अटका वर्कर लगता है जिसे कड़ी मेहनत करके पेंटहाउस तक पहुंचना होगा। यह शो एमएक्स प्लेयर पर रोजाना दोपहर 12 बजे और सोनी टीवी पर रात 10:30 बजे आता है।

More from Filmibeat

Read more about: Rise And Fall
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X