Ashneer Grover के शो में मचा हंगामा! Rise And Fall India का दूसरा एपिसोड देखेंगे तो हो जाएंगे दंग

Rise And Fall (India) Episode 2 Release Time Today: रियलिटी शो के चाहने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मशहूर शो Rise And Fall ने भारत में दस्तक दे दी है। शो का पहला एपिसोड 6 सितंबर को रिलीज हुआ और यह केवल Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रहा है। शो की शुरुआत के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब सबकी नजरें इसके दूसरे एपिसोड पर टिकी हैं, जो आज रिलीज होने वाला है।
शो की थीम और होस्ट
यह शो बाकी रियलिटी शोज से काफी अलग है। यहां पावर, लग्जरी और सर्वाइवल का खेल है। शो को होस्ट कर रहे हैं अशनीर ग्रोवर, जो Shark Tank India से पहले ही पॉपुलर हो चुके हैं। उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और बोल्ड अंदाज शो में और भी मजा डालने वाले हैं।
दो हिस्सों में बंटा गेम
शो की खासियत इसका यूनिक फॉर्मेट है। यहां कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया है-
Rulers (शासक): जिन्हें लग्जरी पेंटहाउस में रहना है।
Workers (वर्कर्स): जिन्हें बेसमेंट में मुश्किल हालात और लिमिटेड संसाधनों के साथ जीना होगा।
सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि कभी भी कोई शासक अपनी पोजीशन खो सकता है और कोई वर्कर टॉप पर पहुंच सकता है। यही अनिश्चितता शो को और रोमांचक बनाती है।
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इस बार शो में कुल 15 सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। इनमें शामिल हैं- अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहाना कुमरा, पवन सिंह, आरुष भोला और अरबाज पटेल। इन सभी के बीच टकराव, इमोशनल मोमेंट्स और नई-नई दोस्तियां देखने को मिलेंगी।
एपिसोड 2 कहां और कब देखें?
दूसरा एपिसोड आज (7 सितंबर) दोपहर 12 बजे से Amazon MX Player पर फ्री में स्ट्रीम होगा।
टीवी पर ये शो रोज रात 10:30 बजे Sony Entertainment Television पर दिखाया जाएगा।
अब तैयार हो जाइए Rise And Fall India के इस सफर के लिए, जहां हर पल नया ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











