धनश्री ने राइज एंड फॉल में चहल को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'शादी के दो महीने बाद ही पकड़ा'

Dhanashree Varma on Yuzvendra Chahal cheating

Dhanashree Verma On Yuzvendra Chahal Cheating: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का जब तलाक हुआ था तो हर तरफ बस इसे ही लेकर खबरें छाई हुई थी। हर कोई जानना चाहता था कि इनके तलाक की असली वजह क्या थी लेकिन कभी किसी ने इस बारे में खुलासा नहीं किया। लेकिन अब धीरे-धीरे धनश्री अपने रिश्ते की पोल खोलती नजर आ रही हैं।

धनश्री ने चहल के बारे में की बात

धनश्री वर्मा इन दिनों Rise And Fall नाम के रिएलिटी शो में नजर आ रही हैं। जहां वो अपने रिश्ते के बारे में अक्सर बात करती नजर आती हैं। वो अक्सर अपनी सफाई पेश करती नजर आती हैं और हाल ही में उन्होंने एक ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर चहल के फैंस को काफी हैरानी हो रही है।

दो महीने बाद ही चहल ने दिया धोखा?

Rise And Fall का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस कुब्रा सैत और धनश्री वर्मा एक-दूसरे बात करती नजर आ रही हैं और धनश्री वर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने दो महीने के बाद ही अपने पार्टनर को चीट करते हुए पकड़ा था। हालांकि, इस वीडियो में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन सीधे-सीधे इशारा युजवेंद्र चहल की तरफ ही था।

कुब्रा सैत ने दी सलाह

इस वीडियो में कुब्रा पूछती हैं कि तुम्हें कब लगा कि यार ये रिश्ता काम नहीं कर रहा है और अब मुझे साथ में नहीं रहना है। इसी के जवाब में धनश्री वर्मा कहती हैं कि मैंने उसे दूसरे महीने ही पकड़ लिया था। इस पर कुब्रा काफी हैरान होकर कहती हैं कि जब भी वो तैयार हों अपने आपको लोगों के सामने रखें।

धनश्री और चहल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में

आपको बता दें, युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी और चार साल बाद 20 मार्च 2025 को दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वो साल 2022 से अलग रह रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X