..................... Rise And Fall Anaya Bangar Shocking Revelation About Famous Cricketer Sending Obscene Photo - Hindi Filmibeat

Rise And Fall में अनाया बांगर का चौंकाने वाला खुलासा, लड़की बनते ही क्रिकेटर ने भेजी न्यूड फोटो

Anaya Bangar

Anaya Bangar Rise And Fall: MX Player का नया रिएलिटी शो Rise And Fall इन दिनों काफी चर्चा में है। इस शो में अलग-अलग बैकग्राउंड के कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं और आए दिन कोई ना कोई खुलासा वायरल हो रहा है। अब शो की एक कंटेस्टेंट अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) का बयान सुर्खियों में है।

Anaya Bangar का बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनाया ने बताया कि उन्हें एक मशहूर क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजी थी। बातचीत के दौरान अनाया ने कहा- "मैंने पिछले साल नवंबर में खुद को पब्लिकली ट्रांसवुमन के तौर पर सामने रखा। इसके बाद दिसंबर-जनवरी में मैं सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट डालती थी। अचानक एक क्रिकेटर ने मुझे ऐड किया। हमारी कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन उसने सीधे अपनी फोटो भेज दी। ऐसी फोटो...।"

जब एक और कंटेस्टेंट ने पूछा कि 'न्यूड फोटो?', तो अनाया ने जवाब दिया- 'समझ लो।' इसके बाद जब पूछा गया कि क्या वह क्रिकेटर अनाया को जानती थीं, तो उन्होंने कहा- 'उसे सब जानते हैं।'

कौन हैं Anaya Bangar?

अनाया बांगड़ दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी हैं। अनाया खुद भी क्रिकेट खेल चुकी हैं, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जेंडर ट्रांजिशन को अपनाते हुए खुलकर अपनी पहचान सामने रखी। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियो और पोस्ट के जरिए चर्चा में बनी रहती हैं।

क्रिकेट में वापसी की ख्वाहिश

अनाया बांगड़ ने इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पर यह भी बताया है कि वह आगे चलकर महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए ICC (International Cricket Council) और BCCI (Board of Control for Cricket in India) से भी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को मौका देने की अपील की है।

Rise And Fall शो बना हॉट टॉपिक

'Rise And Fall' शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कई मजेदार बातचीत और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अनाया का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह क्रिकेटर कौन था। हालांकि, अनाया ने अभी तक उसका नाम सामने नहीं रखा है।

Read more about: Rise And Fall
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X