Rise and Fall 1 Winner: अर्जुन बिजलानी ने उठाई ट्रॉफी, टीवी एक्टर से रियालिटी शो के विनर तक का सफर

Rise and Fall winner: राइज़ एंड फ़ॉल सीज़न 1 को लेकर विजेता का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस धमाकेदार शो में अर्जुन बिजलानी ने बाजी मारी है। अर्जुन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
हाथ में ट्रॉफी लेकर अर्जुन काफी कमाल के लग रहे हैं। टेलीविज़न अभिनेता अर्जुन बिजलानी विजेता बने हैं और इसके बाद से लगभग सभी दर्शक हैरान हैं क्योंकि कहा जा रहा था कि ये शो वो नहीं जीतेंगे। शो के अशनीर ग्रोवर को लेकर भी काफी चर्चा हुई।
कुछ तस्वीर भी सामने आईं हैं जिसमें अर्जुन ट्रॉफी हाथ में लिए शो के सेट से बाहर निकले और उन्होंने पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया और सभी की बधाई पर आभार व्यक्त किया। इस शो में ना सिर्फ अर्जुन बल्कि कई जानेमाने कलाकारों ने हिस्सा लिया था।
क्या बोले अर्जुन बिजलानी
टीवी एक्टर अर्जुन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आप जानते हैं, मैं अपने घर जाकर सिर्फ बिस्तर पर लेट जाना चाहता हूँ। इसके अलावा मैं अपने बेटो को गले लगाना चाहता हूं।'' अर्जुन का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अर्जुन बिजलानी को इसके पहले कुछ खास पहचान नहीं मिली थी।
इस शो में पवन सिंह, धनश्री वर्मा और अनाया बांगर जैसे जाने माने चेहरे नजर आए थे। हालांकि अर्जुन बिजलानी को लेकर किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो इस शो के विनर बनेंगे। पवन सिंह फिलहाल इस शो को महज प्रमोट करने के लिए आए थे और बीच से ही निकल गए थे। ग्रांड फिनाले में पवन सिंह आए और धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। फिलहाल अर्जुन बिजलानी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











