Ridhima Pandit: ढलती जा रही है हसीना की उम्र... नहीं कर रही शादी.. अब बच्चे पैदा करने के लिए उठाया ये कदम

Ridhima Pandit: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित अपने सीरियल और अपने काम को लेकर हमेशा ही खबरों में रहती हैं। परंतु इस बार एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइफलाइट में आई हैं, एक्ट्रेस ने अपनी शादी को अपने बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा करते हुए कहा है, पिछले साल सितंबर में उन्होंने अपने एग्स फ्रीज किए थे।
एक्ट्रेस ने कहा है कि, उनका कहना है कि उन्हें अपने फैसले पर गर्व है। और खुद को पहले से ज्यादा आजाद महसूस कर रही हैं। आगे रिद्धिमा का कहना है कि, जब से उन्होंने अपने एग फ्रीज कराए हैं, उसके बाद उनके कई दोस्त इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं।
आगे इसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा, कि वह लंबे समय से इस बात के बारें में सोच रहीं थी परंतु बाद में उन्होंने फैसला ले लिया। इस प्रक्रिया में बेस्ट डॉक्टर्स ने मेरा मार्गदर्शन किया। बाद में इस निर्णय को लेकर वह काफी खुश हुई हैं।
रिद्धिमा के मुताबिक, मेरा परिवार काफी प्रोग्रेसिव है। मेरी मां काफी खुली विचारों की थीं। मैंने उनके साथ इस पर चर्चा की थी। मैंने मां से पूछा था कि मैं शादी नहीं करना चाहती, सही आदमी नहीं मिला, या काम पर ध्यान था, लेकिन मां बनना चाहती हूं, अगर इसके लिए पहले से तैयारी की जाए? इस पर मां का जवाब था, 'बिल्कुल।'
रिद्धिमा का कहना है कि, एक महिला हमेशा इन सवालों से घिरी रहती है कि वह मातृत्व और काम कैसे संभालेगी, लेकिन कोई भी पुरुष से इस बारे में नहीं पूछता। लोग पेशे के बावजूद महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए एक्ट्रेसेस को अपने करियर पर फोकस करने और शादी और मां बनने के फैसले को टालते रहने के लिए दोष न दें।
इस तरह से रिद्धिमा ने अपनी निजी जीवन के बारें में बड़ा खुलासा करते हुए अपनी शादी और बच्चों को लेकर बात की। जाहिर है कि इससे पहले भी कई सारे एक्ट्रेस इन चीजों पर अपनी बात रख चुकी हैं। परंतु रिद्धिमा ने बहुत ही खुले तौर पर अपनी बात रखी।


Click it and Unblock the Notifications












