कृष्णा मुख़र्जी के बाद इस हसीना ने प्रोड्यूसर पर लगाए हैरेसमेंट के आरोप, बोलीं- मेरी मां बीमार थी लेकिन...

Ridhima Pandit Krishna Mukherjee

Ridhima Pandit Support Krishna Mukherjee: हाल ही में टीवी की मशहूर अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ने टेलीविजन शो 'शुभ शगुन' के सेट पर प्रोड्यूसर कुंदन सिंह द्वारा किए गए उनके साथ हैरेसमेंट पर चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें शूटिंग करने से इनकार करने पर मेकअप रूम में बंद कर दिया क्या और 5 महीने से उनका फीस भी नहीं दी गई।

लेकिन अब कृष्णा मुखर्जी के सपोर्ट में टीवी की मशहूर अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित भी उतरकर आई। उन्होंने कृष्ण की खूब तारीफ की और बताया कि उन्होंने बहुत ही बहादुरी का काम किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि "उनके साथ जो भी हुआ वह बहुत भयानक था। ऐसा किसी के साथ में भी नहीं होना चाहिए। प्रोड्यूसर भोले-भाले लोगों को ढूंढते हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद करते हैं।"

रिद्धिमा पंडित को शो 'बहू हमारी रजनीकांत' से पापुलैरिटी हासिल हुई। एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर को निशाना बनाते हुए कहा कि "आप हमारे मालिक नहीं हो, लेकिन आप हमारे समय के मालिक हो। अगर इस दौरान हम आपके साथ में कोई गलत बर्ताव करते हैं तो आपके पास में अदालत में हमें घसीटने का कानूनी अधिकार होता है।"

रिद्धिमा पंडित ने इस पर आगे कहा कि हम आपके शो का चेहरा है और हम इसके लिए अपना खून पसीना भी एक कर देते हैं। इसीलिए आप हमें शारीरिक या मानसिक तौर पर कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते हो। एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुई घटना का खुलासा किया और बताया कि एक शो के प्रोड्यूसर ने उनको बीमार मां से मिलने नहीं दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X