तलाक के बाद टीवी की इस हसीना का फिर टूटा दिल, शादीशुदा एक्टर संग हुआ ब्रेकअप

Ridhhi Dogra,

टीवी पर अपनी अदाकारी से धमाल मचा देने वाली एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बता दें कि उन्होंने 'असुर 2' वेब सीरीज में नुसरत का किरदार निभाकर काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन इन दिनों वह अपनी लेटेस्ट पोस्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। जिस पर उन्होंने 'करण बदतमीज है' लिखा है। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई वैसे ही लोगों ने एक्ट्रेस से पूछना शुरू कर दिया कि क्या आपका ब्रेकअप हो गया है? तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

आखिर किस करण ने तोड़ा रिद्धि डोगरा का दिल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिद्धि डोगरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर किया। यह तस्वीर एक मिरर की नजर आई जिस पर रेड लिपस्टिक से लिखा है कि 'करण बदतमीज है।' इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'मेरा दिल टूटने का कारण तो करण है.. क्या आपका भी किसी करण ने दिल तोड़ दिया है?' जैसे ही रिद्धि का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स भी उनसे सवाल करने लगे।

रिद्धि डोगरा से यूजर्स ने पूछे सवाल

रिद्धि डोगरा के इस पोस्टर को लेकर जब लोगों को इस बात की खबर हुई कि वह जिस करण की बात कर रही है वह पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद में यूजर्स एक्ट्रेस को सवाल करने लगे कि अगर करण शादीशुदा है तो आप उन्हें डेट क्यों कर रही थी? दरअसल आपको बता दें कि रिद्धि डोगरा और करण भी ग्रोवर एक साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिस से जुड़ा हुआ एक पोस्ट रिद्धि डोगरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया।

रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट से लिया था तलाक

अगर हम रिद्धि डोगरा के जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2019 में राकेश बापट से तलाक लिया। 2011 में दोनों की शादी हुई थी। लेकिन जैसे ही रिद्धि और राकेश का तलाक हुआ वैसे ही एक्टर की लाइफ में शमिता शेट्टी ने एंट्री मारी। दोनों ने बिग बॉस ओटीटी पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। रिद्धि डोगरा ने टेलीविजन पर काफी बेहतरीन काम किया है और वह कई हिट सीरियल्स में भी देखी जा चुकी है। एक्ट्रेस को फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, दीया और बाती, वह अपना सा जैसे शोज में देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: ridhhi dogra television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X