फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हैं ऋचा, टीवी सीरियल्स का कोई शौक नहीं!
हाल ही में रामलीला फिल्म में भी ऋचा चड्ढा नज़र आई थीं। राम लीला फिल्म में अपनी एक्टिंग स्किल्स से ऋचा ने सभी को काफी एंटरटेन किया और अपनी एक्टिंग से सभी को काफी हैरान किया। फुकरे और गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी ऋचा चड्ढा ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। 24 सीरियल में जब ऋचा चड्ढा का नाम शामिल हुआ तो सभी को लगा था कि वो कोई अच्छा और बड़ा किरदार निभा रही हैं। लेकिन बाद में पता चला कि वो सिर्फ एक गेस्ट अपीरियंस था। हाल ही में 24 की सक्सेस पार्टी भी रखी गयी जिसमें ऋचा चड्ढा नज़र आईं। ऋचा ने इवेंट के दौरान कहा "मुझे नहीं लगता कि मैं आगे टीवी पर और कार्यक्रम करुंगी। 24 को छोड़कर मेरी किसी और टीवी कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं है।"
ऋचा ने कहा कि अनिल कपूर के साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आया। ऋचा ने कहा "बाकी एक्टर्स की तरह मैं भी अनिल कपूर जी के साथ काम करना चाहती थी। 24 के दौरान अनिल कपूर जी के साथ काम करने में बहुत मजा आया।" ऋचा चड्ढा को अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्हाल ऋचा तमंचे, इश्केरिया और जिया और जिया फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
