Bigg Boss 15: रिया चक्रव्रर्ती, सुरभि चंदना, दिशा समेत इन 11 सेलिब्रिटीज ने ठुकरा दिया सलमान का शो बिग बॉस
बिग बॉस के नए सीजन बिग बॉस1 5 के प्रीमियर में चंद घंटे बचे हैं। ऐसे में बिग बॉस 15 के कई कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा भी हो चुका है। लेकिन वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने बिग बॉस 15 को ठुकरा दिया। जी हां, रिया चक्रवर्ती, दिव्यांका त्रिपाठी, सुरभि चंदना से लेकर दिशा वकानी जैसे स्टार्स भी हैं जिन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस 15 व अन्य सीजन को रिजेक्ट कर दिया था।
बता दें बिग बॉस 15 को एक बार फिर सलमान खान होस्ट करने वाले हैं जहां शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी से लेकर असीम रियाज के भाई उमर रियाज समेत प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अक्शा सिंह व डोनल बिष्ट जैसे कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। खैर यहां आप जानिए किन टीवी स्टार्स व मशहूर हस्तियों ने सलमान खान के शो बिग बॉस 15 व पहले के सीजन को ठुकरा दिया।

सुरभि चंदना
टीवी की नागिन सुरभि चंदना को लेकर भी लगातार ये खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें ये शो ऑफर किया गया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया।
रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत केस में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर हाल में ही खबरें आई थीं कि वह इस शो का हिस्सा हो सकती है। लेकिन एक दिन बाद ही ये खबरें आईं कि रिया चक्रवर्ती ने बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के लिए 35 करोड़ तक ऑफर किए गए लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

दिव्यांका त्रिपाठी
खतरों के खिलाड़ी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी को सलमान खान के विवादित शो से भी ऑफर आया। हालांकि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। दिव्यांका ने खुद कंफर्म किया था कि उन्हें बिग बॉस का सीजन ऑफर किया गया था। दिव्यांका ने कहा कि वह बिग बॉस जैसे शो के लिए नहीं बनी हैं।

अंकिता लोखंडे
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे को बिग बॉस सीजन के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।

सनाया ईरानी
इस प्यार को क्या नाम दूं एक्ट्रेस सनाया ईरानी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है।

आदित्य नारायण
सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण को भी बिग बॉस शो ऑफर हो चुका है लेकिन वह इस विवादित शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे।

पार्थ समाथन
कसौटी जिंदगी 2 से फेमस होने वाले पार्थ को भी बिग बॉस का कई बार ऑफर आया है लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

माहिका शर्मा
बिग बॉस 15 के लिए माहिका को अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिफ्यूज कर दिया।

अनुषा दांडेकर
शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर को बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

प्रिया बनर्जी
बिग बॉस के ऑफर को प्रिया भी नकार चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












