..................... Reyaansh Vir Chadha is going to marry for the 12th time in the TV show Dil Diyan Gallan - Hindi Filmibeat

36 साल की उम्र में ये एक्टर करने जा रहे हैं 12वीं बार शादी, कहा मुझे बहुत...

Reyaansh Vir Chadha

रेयांश वीर चड्ढा इन दिनों सीरियल 'दिल दियां गल्लां' में नजर आ रहे हैं और आपको बता दें कि वह अपने ऑनस्क्रीन शादी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में है। बता दें कि सीरियल में एक्टर अपनी को एक्ट्रेस हेमा सूद के साथ में शादी के बंधन में बंधे हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टेलीविजन सीरियल में शादी से कहानी में एक नया मोड़ आ जाता है और शो को आगे बढ़ाने के लिए यह एक बहुत ही कारगर फार्मूला है। एक्टर ने यह भी बताया कि यह शायद मेरी 12वीं स्क्रीन पर शादी होगी।

12वीं बार शादी करने पर रेयांश का रिएक्शन

दरअसल आपको बता दें कि टेलीविजन शोज में कई बार जनरेशन लीप और शादियों जैसे ट्रैक को लाकर कहानी में एक नया मोड़ ले कराया जाता है। कई बार कुछ सितारों की तीन से चार बार शादियां भी करवा दी जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर रेयांश वीर चड्ढा के बारे में बताने वाले हैं जो कि अब 12वीं बार स्क्रीन पर दूल्हा बनने वाले हैं।

रेयांश करने जा रहे हैं 12 वीं बार शादी

रेयांश वीर चड्ढा ने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि "शादी का सीक्वेल की स्टोरी लाइन में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है। बता दें कि एक्टर 36 साल की उम्र में स्क्रीन पर 12 वीं बार शादी करने वाले हैं। जिस पर वह खुद ही कहते हैं कि अब स्क्रीन पर मेरी 12वीं बार शादी होने वाली है। मुझे बहुत खुशी है कि हेमा के साथ में मैं बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वेडिंग सीक्वेंस को बेहतर बनाने में काफी ज्यादा मददगार होगा।"

रेयांश नहीं करना चाहते हैं ग्रैंड वेडिंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि "रेयांश वीर चड्ढा की इस सीरियल में ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। लेकिन उन्हें रियल लाइफ में इंटीमेट वेडिंग करनी है। एक्टर ने इस पर जवाब देते हुए यह भी कहा है कि टेलीविजन वेडिंग बहुत ही ज्यादा लाउड और लैविश नजर आती हैं। उनमें काफी तामझाम भी दिखाया जाता है। रियल लाइफ में भी कुछ लोगों को ऐसी शादियां पसंद आती है। लेकिन मुझे नहीं है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं चाहता हूं कि मेरी शादी इंटिमेट तरीके से हो। एक आइडल वेडिंग बीच पर परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी हो।"

Read more about: reyaansh vir chadha television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X