डिस्को से लेकर तमंचा तक शौक से चलाती हैं ये टीवी एक्ट्रेस, जानें रियल लाइफ राजकुमारी के बेहिसाब हुनर!

Mohena Singh Interesting Facts: तमंचे पर डिस्को बहुत सारे लोग अक्सर करते ही होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो डिस्को भी खूब जमकर करती हैं और तमंचा भी बहुत ही अच्छे तरीके से चलती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रीवा की हरफनमौला राजकुमारी मोहिना सिंह की। जो अपने हुनर के चलते लोगों को दीवाना बना देती है।
मोहिना सिंह एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म 18 जुलाई 1988 में मध्य प्रदेश के रीवा में हुआ। वह महाराजा पुष्पराज सिंह और महारानी रागिनी सिंह की बेटी है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि मोहिना सिंह अपने हुनर से हर किसी को दीवाना बना देती है और वह सिर्फ अदाकारा ही नहीं बल्कि डांस में भी माहिर है।
मोहिना सिंह ने जहां टीवी इंडस्ट्री पर अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया। वहीं दूसरी तरफ वह डांस इंडिया डांस में अपने डांस का हुनर भी दिखा चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एंकरिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी है और यहां तक कि बंदूक चलाने में भी माहिर है। साथ ही मॉडलिंग में भी उनकी बराबरी बड़े-बड़े नहीं कर सकते हैं।
मोहिना सिंह के करियर की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्होंने सबसे पहले डांस इंडिया डांस के सीजन 3 में पार्टिसिपेट किया था। यहां पर वह 4th रनर अप भी रही थी। बाद में उनका कुबूल है सीरियल में स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया। लेकिन उनको घर-घर में पहचान ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कीर्ति के किरदार से मिली। हालांकि वह कई और शोज में नजर आ चुकी है।
मोहिना सिंह के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2019 में उनकी शादी सुयश रावत के साथ में हो गई थी। शादी के बाद उन्होंने डांस को भी अलविदा कह दिया और एक्टिंग को भी छोड़ दिया। हालांकि ससुराल में वह अपना यूट्यूब चैनल तो चलाती ही है और अपने फैन्स के साथ में जुड़ी भी हुई है। रियल लाइफ में वह एक परफेक्ट बहू है और अपने ससुराल में पति से लेकर बच्चों का भी खूब ध्यान रखती है।


Click it and Unblock the Notifications