कवच : शुरू में ही रोमांस, आगे आगे देखिए होता है क्या....
कलर्स पर कवच सीरियल शुरू हो गया है। इसके पहले एपिसोड में आपको ऐसे कई सीन मिल जाएंगे जो शायद आप अपने बच्चों के साथ बैठकर तो न देख पाएं। और रही बात दूसरे एपिसोड की तो ये शायद उससे भी ज्यादा लगे। हां, अगर आप हैं हॉरर सेक्स देखने के शौकीन तो ये आपके लिए एकदम सही शो है।
[OMG! 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नहीं नज़र आएंगे 'नैतिक']
हालांकि इस शो में आपको ऐसे कई सीन देखने को मिलेंगे जो आपको राज़, हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों की याद दिला देंगे।

पिछले हफ्ते आपने देखा कि राजबीर और उसकी मंगेतर परिधि पूरे परिवार के साथ हनुमान मंदिर जाने लगते हैं। अब आपको फिल्म हम साथ साथ हैं जरूर याद आएगी क्योंकि इसमें भी रास्ते में रुकावट जरूर आती है क्योंकि आगे का रास्ता पत्थरों से ब्लॉक है (इसके लिए मंजुलिका को थैंक्यू तो बोलना ही पड़ेगा)।
अब वो लोग आगे तो जाना चाहते हैं लेकिन रास्ते में मिले बूढ़े आदमी की बात से शायद थोड़ा गए हों, उसने कहा जो था कि रास्ते में एक डरावनी महिला का साया है, (कुछ कुछ भूल भुलैया फिल्म जैसे)। लेकिन वो फिर भी आगे बढ़ते हैं। लेकिन तभी उनकी बस ब्रेक डाउन हो जाती है।
इसी दौरान राजबीर पहुंच जाता है जंगल में कि तभी उसका सामना होता है महक उर्फ मंजूलिका से। अब इसी दौरान मंजूलिका किसी तरह से ले लेती है राजबीर के खून की कुछ बूंदें, जिसका इस्तेमाल वो करती है राजबीर को वश में करने के लिए।
इसके बाद मंजूलिका और राजबीर का रोमांस सामने आता है। भले ही राजबीर मंजूलिका के वश में होता है। जिसके बाद परिधि की प्रार्थना काम आती है और मंजूलिका के वश से राजबीर को बाहर निकालती है।
अब सीरियल के शुरुआत में ही ऐसे रोमांटिक सीन देखने को मिले हैं तो आगे आगे देखिए होता है क्या....


Click it and Unblock the Notifications











