Review ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 2: दर्द से भरी बेइंतहा खूबसूरत लव स्टोरी, दमदार संगीत-यादगार परफॉरमेंस
वेब सीरीज-ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 2
कलाकार- विक्रांत मेसी, हरलीन सेठी
रेटिंग-3
टीवी के साथ सिनेमा के जरिए कई बार प्यार से गुजरी व लिपटी हुई लव स्टोरी देखने मिली है। वेब सीरीज की दुनिया क्राइम और थ्रिलर पर बेस्ड रही है। तभी तो कई लोकप्रिय वेब सीरीज हैं अपनी क्राइम यूएसपी के साथ सीजन 2 के साथ वापसी कर रहा हैं।
हालांकि वेब की दुनिया में क्राइम , सस्पेंस, बोल्डनेस से अलग है एकता कपूर की सीरीज ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल 2। वीर और समीरा की कहानी जहां पहले भाग में समीरा के टूटे हुए दिल से गुजरते हुए वीर की दोस्ती तक पहुंची। वहीं दूसरे सीजन में प्यार, धोखा और रिश्ते के महीन गहराई पर फोकस करती है ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल।

सीजन 2 में वीर और समीरा अपने नए प्यार के साथ नई दुनिया में हैं। एक दिन अचानक फिर से दोनों की मुलाकात होती है। दिल से दोनों एक दूसरे के साथ हैं । दिमाग एक दूसरे से अलग रहने की हिदायत देता है। इसी कशमकश से जुड़ती है वीर और समीरा की कहानी।
प्यार और दर्द के बीच की खाई को बखूबी भरती है विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी की ये ब्यूटीफुल सीरीज । विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी के किरदार वीर और समीरा को भले ही रिपीट किया गया हो। लेकिन कहानी में इनके किरदार और परफॅारमेंस की रिपीट वेल्यू कई गुना बढ़ जाती है।
इस बार कहानी वहां से शुरू होती है जहां पर वीर और समीरा ने एक दूसरे से अलग राह चुनी है। दोनों इस बार एक मजूबत रिलेशनशिप में हैं। किसी दूसरे के साथ। जिसके साथ वो जिंदगी बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन इस बार फिर से वीर और समीरा दिल और दिमाग की उलझन के बीच फंसे हुए हैं।
अखिल सचदेवा का ओ साजना सांग और अनुषा मणि का गाया हुआ बोरियां सांग के साथ सैडमैन रचित संगीत वीर और समीरा के किरदार की भावनाओं को सफल तरीक से पहुंचाता है। वेब के इस दौर में जहां हार्ड कोर कहानियों के बीच संगीत गुम है। ऐसे में इस तरह का संगीत रूहानी लगता है। संगीत की महक कहानी के अंत तक मजबूती से बरकरार रहती है।
वीर और समीरा की कहानी में इस बार दो मजूबत किरदार क्रमश: दिखाई देते हैं। देबी( अनुजा जोशी ) और अहान( गौरव चोपड़ा) के किरदार आज की जनरेशन के दो चेहरों को सलीके से पेश करते हैं। देबी जो वीर से प्यार करती हैं लेकिन खुद से अधिक नहीं। वहीं समीरा बचपन से अहान के दिल के लिए बेपनाह प्यार की जगह बनाए बैठी है।
अतीत के पनों के साथ जब प्यार दर्द बन जाता है तो क्या होता है इस बार ब्रोकन उस बारे में। जो कि सच में खूबसूरत है। जी 5 और ऑल्ट बालाजी के ये वेब सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ पूरी तरह से इंसाफ करती है। म्यूजिक, रोमांस और दर्द का बेमिसाल संगम है ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल।मजूबत स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन के साथ कहीं पर भी निराश नहीं करती है।
विक्रांत इमोशनल और लव सीन में खुद को वीर के किरदार में गाढ़े तरीके से पेश करते है। भावुक सीन में बेजोड़ है विक्रांत की अदायगी। हरलीन भी इमोशनल सीन में पहले सीजन की तुलना में काफी सटीक दिखाई दी हैं। इस टूटे दिल वाली परफेक्ट लव स्टोरी के लिए 3.5 स्टार। इसे आप ऑल्ट बालाजी और जी5 पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

