..................... Review Aamir khan's Rubru Roshni must watch 26 January 2019 - Hindi Filmibeat

Rubaru Roshni Review :दिल दहला देगी आमिर खान की 'रूबरू रोशनी', इससे बड़ी कोई ताकत नहीं

By Prachi Dixit

26 जनवरी के दिन आ रहा है तो देश से जुड़ा होगा। टीवी पर आमिर खान को रूबरू रोशनी का जिक्र करता हुआ देख मन में यही ख्याल आया। शायद, देश से जुड़ी किसी समस्या पर इस फिल्म में बात की जाएगी। आमिर के चर्चित शो 'सत्यमेव जयते' की तरह।

लेकिन ये तो कल्पना से परे निकला। रूबरू रोशनी से मुखातिब होते समय आंखों के किनारे कई बार पानी भर आया। ये छलका तब जब इस फिल्म का अंत सामने आया। इस फिल्म को देखते हुए यकीन हुआ कि सच्चाई को स्क्रिप्ट की दरकार नहीं होती।

भारत की तीन दिल दहला देने वाली घटनाएं। जो कि तीन अलग समय को हमारे सामने रखती हैं। 1984 सिख विरोधी दंगा। 1995 सिस्टर रानी मारिया हत्या और मुंबई पर हुआ 26/11 आतंकवादी हमला। रूबरू रोशनी की ये तीनों कहानियां समय,स्थान और सच्चाई में भले ही अलग हो लेकिन इनका अंजाम एक ही है। ये आपको अंदर से झकझोर देगा।

aamir khan

इसे देखते समय कई सवाल अपना सिर उठाते हैं। क्या ये मुमकिन है। क्या हम में इतनी हिम्मत है। जवाब में सिर ना की तरफ इशारा करता है। गूगल करके देखने पर इन तीनों घटनाओं से जुड़ी कई जानकारी मिलती हैं। उन घटनाओं के दिल में झांकने का मौका ये फिल्म देती है।

रणजीत सिंह गिल और अंवतिका माकन, सिस्टर रानी मारिया -समुंदर सिंह , मुंबई आतंकवादी हमला -एलन,किआ और नाओमी की कहानी उपरोक्त घटनाओं का ऐसा सच सामने रखती हैं, जो आपको सन्न कर देती हैं।

निर्देशक स्वाति चक्रवर्ती ने बड़ी सरलता और प्रभावी तरीके से हकीकत के पीछे छिपे असहनीय दर्द को दिखाने की कवायद की है। बतौर निर्देशक वह सफल रही हैं। कहते हैं ना दोषी और पीड़ित का कोई मेल नहीं। रूबरू रोशनी इस सोच के धुंधला करती है। बचपन का एक किस्सा याद आता है।

अपने बड़ों से कई बार सुना है। बीती बातों पर मिट्टी डालो। माफ करो और आगे बढ़ो। बड़े होकर हम इसी मिट्टी में दुश्मनी और बदले के ना जाने कितने पेड़ लगाते हैं। मन में रंजिश पाल कर रखते हैं। आजाद देश में हमारा मन नफरत, दुश्मनी के दर्द से आजाद हुआ या नहीं। मन के भीतर झांकने की कभी कवायद नहीं की। । रूबरू रोशनी को देखने पर आप ऐसे सुकून की अनुभूति करेंगे जिसकी कमी आपके जीवन को खोखला कर रही है।

इस फिल्म का अंत ये सबक दे जाएगा। चलो जिंदगी जीने का ये तरीका अपनाया जाए। इस रोशनी से भी रूबरू हुआ जाए। ये फिल्म आपके कुछ घंटे लेकर पूरी जिंदगी भर कभी ना मिटाने वाला रंग दे जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X