Revealed: द्वियांका त्रिपाठी ने की सगाई..जानिए किससे!
[टेलीविजन] ये है मोहब्बतें की ईशिता यानि कि द्वियांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एनाउंस किया है कि उन्होंने सगाई कर ली है। जी हां, उन्होंने अंगूठी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है। बहरहाल, अब सवाल उठता है कि द्वियांका ने सगाई की किससे ?
घर घर की चहेती द्वियांका ने जैसे ही यह खबर लोगों के साथ शेयर की, सब उनके पार्टनर के बारे में जानने को बेताब हो गए। बहरहाल, इसका जवाब भी द्वियांका ने खुद ही दे दिया। उन्होंने लिखा है कि.. "#EngagedToLife. Gifted myself beautiful rings. #WhyWait! Go Girls...Gift yourself Love. #BeIndependent #BeHappy."
कुमकुम भाग्य: कहीं मस्ती, कहीं कंफ्यूजन तो कहीं ट्रैजे़डी!
टेलीविजन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस द्वियांका त्रिपाठी का कुछ ही वक्त पहले ब्रेकअप हुआ है। शरद मल्होत्रा के साथ इनका रिश्ता काफी लंबे समय तक था। लिहाजा, लगता है कि वे अपने बीते कल से निकलने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
ये है मोहब्बतें: मिहिर मिहिका की करीबी का फायदा उठाएगी शगुन?
बहरहाल, इस तस्वीर को देखकर आप भी कह सकते हैं कि द्वियांका अब अपनी जिंदगी में खुश होने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वे अपना ज्यादातर समय ये है मोहब्बतें की शूटिंग में बिताती हैं।
तस्वीर में द्वियांका ने रिंग फिंगर में एक हीरे की अगूंठी पहन रखी है और लिखा है कि वे जिंदगी के साथ एन्गेज्ड हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
