EXCLUSIVE: ''सनी लियोन को सिर्फ 10 दिन का समय.. नहीं तो होगा आंदोलन!''

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की महिला विंग ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोन द्वारा कॉन्डम ब्रैंड का प्रचार करने वाले विज्ञापन को लेकर सनी को केवल 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

By Prachi Dixit

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की महिला विंग ने सनी लियोन द्वारा कॉन्डम ब्रैंड का प्रचार करने वाले विज्ञापन को लेकर विरोध जताया। इस पार्टी के अध्यक्ष रामदास आठवले हैं। फिल्मीबीट से हुई खास बातचीत में महिला विंग की सचिव शीला गांगुर्डे का कहना है कि विज्ञापन को देखकर सभी महिला दर्शक बहुत शर्मिंदगी महसूस करती हैं।

विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले इस तरह के विज्ञापनों से घरेलू महिलाओं जैसे मां, बहन, पत्नी या बेटी के सामने टीवी पर घर पर बैठकर इस तरह के विज्ञापन को देखना सहज नहीं है।

हमने सोमवार को इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। इस विज्ञापन को बैन करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इसे लेकर सनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। हम इस विज्ञापन से कोई ऐतराज नहीं है। हमें इसे जिस तरीके से दिखाया गया है उससे समस्या है।

Sunny leone

घर में जब भी यह विज्ञापन टीवी पर दिखाया जाता है, मैं अपनी नजर नीचे कर लेती हूं। कई महिलाओं के साथ ऐसा होता होगा। हम सनी लियोन को केवल 10 दिन का समय दे रहे हैं। वह इस विज्ञापन को बंद करना होगा। वरना हम उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे।

बहरहाल,कई बार सनी इस तरह के विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं। आइए जानते हैं कि इस बार आखिर ऐसा कौन सा विज्ञापन है जिसके कारण उन्हें निशाने पर रखा गया है। यहां देखें उसकी एक झलक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X