SHOCK..सनी लियोन..बड़ा विवाद...बहुत वाहियात तरीके से पुरुष को...OH NO...
सनी लियोन के कंडोम विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महिला विंग ने इस विज्ञापन को बंद करवाने की मांग की है। सनी को 10 दिन का समय दिया गया है।
सनी लियोन और विवादों का नाता हमेशा किसी ना किसी वजह से बना ही रहता है। एक बार फिर वह महाराष्ट्र की एक राजनीतिक पार्टी के निशाने पर हैं।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की महिला विंग ने सनी लियोन द्वारा कॉन्डम ब्रैंड का प्रचार करने वाले विज्ञापन को लेकर विरोध जताया। उन्होंने इस विज्ञापन को दिखाने पर रोक लगाने की मांग की है।
महिला शाखा की सचिव शीला गांगुर्डे का कहना है कि विज्ञापन को देखकर सभी महिला दर्शक बहुत शर्मिंदगी महसूस करती हैं। विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले इस तरह के विज्ञापनों से घरेलू महिलाओं जैसे मां, बहन, पत्नी या बेटी के सामने टीवी पर घर पर बैठकर इस तरह के विज्ञापन को देखना सहज नहीं है।

उन्होंने कहा कि विज्ञापन काफी अलग तरीके से पेश किया गया है।वह विज्ञापन में बहुत वाहियात तरीके से पुरुष को कॉन्डम का इस्तेमाल करने के लिए उत्तेजित करती हैं।
अगर जल्द ही इसके खिलाफ कुछ कड़े कदम नहीं उठाए गए तो यह मुद्दा सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सामने उठाया जाएगा। गौरतलब है कि हमेशा की तरह इस बार फिर सनी लियोन अपने बोल्ड अंदाज को लेकर विवाद में घिरी हुई हैं।
खासकर राजनीतिक पार्टियों के लिए सनी सबसे बड़ा विवाद हैं।आइए जानते हैं सनी लियोन से जुड़े बड़े विवाद जो आपको चौंका देंगे।


Click it and Unblock the Notifications